Cream Roll Viral Video : क्या आप भी खाते हैं क्रीम रोल? सावधान! फैक्ट्री के अंदर का यह वीडियो देख रह जाएंगे हैरान, आज से ही खत्म हो जाएगी खाने की इच्छा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में क्रीम रोल बनाने की कथित प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में सफाई की अनदेखी और फर्श पर गिरी क्रीम को दोबारा इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, IBC24 इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Cream Roll Viral Video : क्या आप भी खाते हैं क्रीम रोल? सावधान! फैक्ट्री के अंदर का यह वीडियो देख रह जाएंगे हैरान, आज से ही खत्म हो जाएगी खाने की इच्छा

Cream Roll Viral Video / Image Source : X / SCREENGRAB

Modified Date: February 27, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: February 27, 2026 10:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो में क्रीम रोल बनाने की कथित अस्वच्छ प्रक्रिया दिखाई गई।
  • फर्श पर गिरी क्रीम को दोबारा इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया।
  • सोशल मीडिया पर खाद्य सुरक्षा नियमों को लेकर उठे सवाल।

नई दिल्ली : Cream Roll Viral Video  आजकल सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को डरा दिया है। यह वीडियो सबकी पसंदीदा मिठाई ‘क्रीम रोल’ के बारे में है। हम सभी बचपन से क्रीम रोल बड़े शौक से खाते आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें फैक्ट्री में कैसे बनाया जा रहा है? वायरल हो रहे इस वीडियो ने क्रीम रोल की सफाई को लेकर एक ऐसी सच्चाई दिखाई है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। IBC24 इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

ज़मीन से उठाकर वापस भरा क्रीम

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाँ ये क्रीम रोल बन रहे हैं, वहाँ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। Viral News Today क्रीम को एक बहुत ही गंदी बाल्टी में रखा गया है। हद तो तब हो गई जब क्रीम बाल्टी से बाहर फर्श पर गिर जाती है और उसे दोबारा उठाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। बनाने का यह तरीका इतना खराब है कि इसे देखकर किसी का भी मन खराब हो सकता है। फैक्ट्री की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

यह वीडियो X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद से ही इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने देश में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई है, तो कुछ ने दावा किया है कि बाजार में मिलावटी और नकली क्रीम रोल धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त निगरानी नहीं रखता, तब तक आम जनता की सेहत इसी तरह खतरे में बनी रहेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.