Divya Agarwal Divorce News : क्या वाकई टूट रहा है दिव्या अग्रवाल का रिश्ता? एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर कर बताया क्यों की शादी, सामने आई पूरी सच्चाई

रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर पति अपूर्व पडगांवकर के साथ वीडियो शेयर कर साफ किया कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

Divya Agarwal Divorce News : क्या वाकई टूट रहा है दिव्या अग्रवाल का रिश्ता? एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर कर बताया क्यों की शादी,  सामने आई पूरी सच्चाई

Divya Agarwal Divorce News / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: February 20, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: February 20, 2026 9:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिव्या अग्रवाल ने पहली सालगिरह पर पति अपूर्व के साथ वीडियो शेयर कर रिश्ते में सब कुछ ठीक होने की पुष्टि की।
  • वीडियो में दिव्या ने अपूर्व को अपना सहारा बताते हुए भावुक नोट लिखा।
  • 'द 50' शो में फैली अफवाहों को दिव्या की टीम ने पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Divya Agarwal Divorce News रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल पिछले कुछ समय से अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग होने की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। हाल ही में एक शो ‘द 50’ के दौरान उनके रिश्ते में खटास की अफवाहें उड़ी थीं। अब दिव्या ने अपनी शादी की पहली सालगिरह र इंस्टाग्राम पर अपूर्व के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।

शादी की पहली सालगिरह पर बयां किया दिल का हाल

वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने एक भावुक नोट भी लिखा और बताया कि उन्होंने अपूर्व से शादी क्यों की थी। दिव्या ने लिखा, “मैंने तुमसे शादी इसलिए की क्योंकि तुम मुझे पूरी तरह समझते हो और मुझे बदलने की कोशिश नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी चाहे कितनी भी उलझी हुई क्यों न हो, वे हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे। Divya Agarwal दिव्या ने अपूर्व को अपना वो सहारा बताया जो उनके दिल की बात बिना कहे समझ लेते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

अफवाहों पर टीम ने दिया करारा जवाब

बता दें कि ‘द 50’ शो में भव्या सिंह ने दावा किया था कि दिव्या और अपूर्व अलग रह रहे हैं। इन दावों को दिव्या की टीम ने पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। टीम का कहना है कि एक गेम शो में जीतने के लिए किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाना और उसे कमजोर दिखाना बेहद गलत है। उन्होंने साफ किया कि दिव्या एक मजबूत इंसान हैं और ऐसी फालतू बातें उनके आत्मसम्मान को कम नहीं कर सकतीं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.