DSSSB Recuritment 2026: सरकारी जॉब का बड़ा अलर्ट! DSSSB में हो रही है 1900 से ज्यादा पदों बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू हो रही रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें अप्लाई
DSSSB Recuritment 2026: अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास है। DSSSB ने 1979 पदों पर भर्ती निकाली है। 16 जून से आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार जल्द पूरी जानकारी देखकर आवेदन कर सकते हैं।
(DSSSB Recuritment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- DSSSB ने 1979 ग्रुप B और C पदों पर भर्ती निकाली।
- आवेदन प्रक्रिया 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी।
- भर्ती कई सरकारी विभागों में की जाएगी।
नई दिल्ली: DSSSB Recuritment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 1979 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 से 15 जुलाई तक DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कई विभागों में होगी नियुक्तियां
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों की नियुक्ति फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली अभिलेखागार, आईटी विभाग, श्रम विभाग और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद जैसे कई विभागों में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और पात्रता को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
प्रमुख पद और वैकेंसी विवरण
DSSSB भर्ती में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, टीजीटी कंप्यूटर साइंस, स्पेशल एजुकेटर, डोमेस्टिक साइंस टीचर, फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर और सब-इंस्पेक्टर जैसे पद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 675 पद टीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए और 450 पद स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क और पात्रता नियम
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwD) और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फीस का भुगतान केवल एसबीआई ई-पे के माध्यम से किया जाएगा।
योग्यता, आयु सीमा और वेतन
इस भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए मास्टर डिग्री जरूरी है। जबकि तकनीकी पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है। आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित है। जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-2 से लेवल-7 तक वेतन मिलेगा, जो लगभग 19,900 रुपये से 1,42,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें;
- ITR For Senior Citizens: पेंशनर्स सावधान! ITR फाइलिंग में छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए ITR-1, 2, 3 या 4 में आखिर कौन-सा है सबसे सही विकल्प?
- Ramalinga Reddy Resignation: कर्नाटक में फिर सियासी नाटक! विभागों का बंटवारा होते ही वरिष्ठ मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- 53 सालों से कांग्रेस पार्टी में…लेकिन…
- 60-year-Old Sarpanch in Hotel With Girl : बूढ़े सरपंच पर चढ़ा जवानी का नशा! 19 साल की लड़की के साथ होटल में कर रहे थे सेक्स,अचानक आ धमकी पत्नी

Facebook


