Durg Crime News : बंद कमरे के अंदर का खौफनाक मंजर देख कांप उठी पुलिस! एक ही घर में मिले 4 शव, आखिर कैसे एक झटके में उजड़ गया परिवार?

Durg के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले, जबकि दो बच्चों के शव बेड पर पाए गए। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Durg Crime News : बंद कमरे के अंदर का खौफनाक मंजर देख कांप उठी पुलिस! एक ही घर में मिले 4 शव, आखिर कैसे एक झटके में उजड़ गया परिवार?

Durg Crime News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Akash Rao,
Modified Date: May 22, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: May 22, 2026 12:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप
  • पति-पत्नी के शव फंदे पर मिले, दो बच्चों के शव बेड पर पाए गए
  • पुलिस हत्या और सामूहिक आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही जांच

दुर्ग: Durg Crime News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आर्य नगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस सामूहिक मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, घर के अंदर पति और पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है, जबकि उनके दो मासूम बच्चों के शव बेड पर पड़े हुए पाए गए। Chhattisgarh Family Suicide Suspicion Durg शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने खुदकुशी की होगी, हालांकि मौत की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जाँच में जुटी पुलिस

मोहन नगर थाना पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि आखिर इस खौफनाक कदम के पीछे क्या वजह थी। यह हत्या का मामला है या फिर पूरे परिवार ने किसी दबाव में आकर सामूहिक सुसाइड किया है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.