Ben Stokes Injury / Image Source : X
नई दिल्ली : Ben Stokes Injury इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। मैदान पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक तेज गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बाद स्टोक्स की दाईं आंख पूरी तरह सूज गई है और उनकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है। स्टार ऑलराउंडर ने खुद अपनी चोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस और क्रिकेट जगत के लोग हैरान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बेन स्टोक्स अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन व्यस्त थे। इसी दौरान एक गेंद उनके अनुमान से ज्यादा उछली और उनके हेलमेट को छकाते हुए सीधे चेहरे पर जा लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि स्टोक्स की दाईं आंख के नीचे का हिस्सा तुरंत काला पड़ गया और भारी सूजन आ गई। उनकी नाक पर भी चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं एक फोटो में वे मुस्कुराते हुए अपनी सूजी हुई आंख दिखा रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में चोट की गंभीरता को करीब से देखा जा सकता है।
Ben Stokes’ Instagram story. 😱
– Get well soon, Ben! pic.twitter.com/L2etpg1ZsF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 5, 2026
हालांकि बेन स्टोक्स ने अपनी तस्वीरों के साथ मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है, फिलहाल मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और यह देखना बाकी है कि इस चोट के कारण उन्हें मैदान से कितने दिनों तक दूर रहना पड़ेगा।