Fatehpur Gangrape Case: मंगेतर के सामने होने वाली दुल्हन से हैवानियत! 3 दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस… आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

Fatehpur Gangrape Case: मंगेतर के सामने होने वाली दुल्हन से हैवानियत! 3 दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस... आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

Fatehpur Gangrape Case: मंगेतर के सामने होने वाली दुल्हन से हैवानियत! 3 दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस… आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

Fatehpur Gangrape Case/Image Credit: Social Media

Modified Date: May 14, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: May 14, 2026 11:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर के खागा क्षेत्र में युवती के साथ कथित गैंगरेप, मंगेतर के सामने हुई वारदात
  • आरोपियों ने युवक को बांधकर पीड़िता से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर धमकाया
  • घटना के बाद भी दूल्हे ने पीड़िता का साथ नहीं छोड़ा और दोनों ने शादी कर ली

Fatehpur Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को बंधक बनाकर तीन दरिदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर के सामने उसकी इज्जत लूटी है। घटना के बाद भी दूल्हे ने पीड़िता का साथ नहीं छोड़ा और दोनों ने शादी कर ली।

दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस

दरअसल, यह पूरा मामला 24 अप्रैल का है। लड़की अपने मंगेतर के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लड़कों ने उन्हें रोक लिया। जब युवक ने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इसके बाद युवती को जबरदस्ती सुनसान जगह ले गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को रस्से से बांध दिया और उसके सामने ही तीनों बारी बारी से दुष्कर्म करते रहे।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

दरिंदो ने अश्लील वीडियो और फोटोज भी लिए। वही घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपियों ने मंगेतर को धमकी देकर ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ने रचा ली शादी 

इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। सोमवार को पहले उसने मंदिर में मंगेतर के साथ शादी की, रात में बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर मैरिज हॉल पहुंचे। दूल्हे ने कहा कि, मेरे सामने मेरी मंगेतर के साथ भाजपा नेता और उसके दो साथियों ने दरिंदगी की, मंगेतर का साथ कैसे छोड़ देता?

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.