MP News : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
मप्र : मोहन यादव ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी के निधन पर शोक जताया
भोपाल, 12 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद विमान हादसे में निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका संपूर्ण जीवन गुजरात के विकास और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा।
रूपाणी की बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस विमान में उनके अलावा 241 अन्य लोग सवार थे। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
उन्होंने कहा, 'गुजरात के विकास, जनसेवा और लोककल्याण के लिए उनका प्रतिपल समर्पित रहा। परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति दें।'
रूपाणी (68) गुजरात विधानसभा चुनाव में राजकोट पश्चिम सीट से जीत हासिल करने के बाद सात अगस्त 2016 से 11 सितंबर 2021 तक दो कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहे। वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रभारी थे।
लंदन जा रही उड़ान एआई 171 में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक के अलावा दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे।
भाषा
ब्रजेन्द्र, रवि कांत
रवि कांत
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am