Google Down: भारत में गूगल हुआ डाउन, लाखों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर बस ‘सर्वर एरर’ का संदेश, क्या ये कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी है?

Google Down: भारत में हजारों यूजर्स के लिए गूगल अचानक डाउन हो गया है। सर्च करने पर लोगों को 'सर्वर एरर' का मैसेज दिख रहा है। इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया और Downdetector पर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यूजर्स परेशान हैं।

Google Down: भारत में गूगल हुआ डाउन, लाखों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर बस ‘सर्वर एरर’ का संदेश, क्या ये कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी है?

(Google Down/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: May 12, 2026 / 12:41 pm IST
Published Date: May 12, 2026 12:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत में हजारों यूजर्स के लिए गूगल डाउन
  • सर्च करने पर ‘सर्वर एरर’ का मैसेज आया
  • Downdetector पर 3,300+ शिकायतें दर्ज

नई दिल्ली: Google Down: भारत में मंगलवार सुबह हजारों यूजर्स को गूगल एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शिकायत की कि सर्च इंजन खुल ही नहीं रहा है और स्क्रीन पर ‘सर्वर एरर’ जैसा मैसेज दिखाई दे रहा है। इस अचानक आई समस्या से यूजर्स काफी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई।

हजारों शिकायतें दर्ज

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, सुबह करीब 10:23 बजे भारत में 3,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से लगभग 57% यूजर्स ने सर्च में समस्या बताई, जबकि 28% लोगों को कंटेंट लोड होने में परेशानी हुई। वहीं 11% यूजर्स ने वेबसाइट के पूरी तरह काम न करने की शिकायत की।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

गूगल डाउन होने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए। कई लोगों ने एरर मैसेज के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए और बताया कि उन्हें सर्च करने में दिक्कत हो रही है। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है और यह स्थिति उनके लिए हैरान करने वाली है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘यार गूगल का डाउन होना बहुत ही दुर्लभ है। अब तो लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है।’

(Google Down / Credit: Google)

थोड़ी देर बाद सेवा बहाल होने के संकेत

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती आउटेज के बाद शिकायतों में तेजी से गिरावट देखी गई। इससे संकेत मिले कि गूगल की सेवाएं धीरे-धीरे फिर से सामान्य हो रही हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स को अभी भी थोड़ी-बहुत दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। लेकिन स्थिति अब पहले से बेहतर होती दिख रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।