Hapur Road Accident: आधी रात एक्सप्रेसवे पर मची चीख पुकार, भीषण हादसे में 8 महीने की मासूम समेत इतने लोगों की मौत… मंजर देख कांप जाएगी रूह
Hapur Road Accident: आधी रात एक्सप्रेसवे पर मची चीख पुकार, भीषण हादसे में 8 महीने की मासूम समेत इतने लोगों की मौत... मंजर देख कांप जाएगी रूह
Hapur Road Accident
- हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई
- हादसे में 8 महीने की मासूम बच्ची समेत दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
- कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर और बाइक भी लदी हुई थी।
Hapur Road Accident: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बरेली से लुधियाना जा रहे ईकर कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा (Hapur Road Accident) इतना भयानक था कि दो महलाओं समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई।
डिवाइडर से टकराते ही पलटा कैंटर
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा (Hapur Road Accident) शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे की है, जहां बरेली से लुधियाना जा रहे ईकर कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे नीचे दबने से 8 महीने की बच्ची समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुरुष घायल हो गए। मृतकों में 8 माह के अभिजीत, उसकी मां श्रीदेवी (28 वर्ष) तथा सावित्री देवी (32 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में लाला राम (35 वर्ष) और अभिषेक (30 वर्ष) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि कैंटर (Hapur Road Accident) में एक न्यू होलैंड ट्रैक्टर और पंजाब की स्प्लेंडर बाइक भी लदे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RCB Vs MI IPL 2026 Match Raipur: आज रायपुर में आमने-सामने होंगे रोहित-विराट, आरसीबी या मुंबई कौन मारेगा बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट समेत पूरी डिटेल्स
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


