Hardik Pandya Girlfriend Birthday/Image Source: Hardik Pandya
Hardik Pandya Girlfriend Birthday: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी शानदार फॉर्म और निजी जीवन दोनों को लेकर चर्चा में हैं। 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में हार्दिक ने 31 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दी और फिर गेंदबाजी में 1 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद हार्दिक अपने पर्सनल जीवन को लेकर भी सुर्खियों में आए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा “हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस” जिसे उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रिया दी।
Hardik Pandya Girlfriend Birthday: हार्दिक की लाइफ में माहिका शर्मा की एंट्री उनके करियर और मानसिक स्थिति के लिए अहम रही है। 2024 में मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक टूट चुके थे और इसका असर उनके खेल पर भी दिखा था। आईपीएल 2024-25 का सीजन उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बाद माहिका शर्मा ने उनके अंदर के क्रिकेट प्रेमी को फिर से जगाया। हार्दिक ने बताया कि आईपीएल के बाद माहिका के साथ हुई बातचीत और उनकी प्रेरणा ने उन्हें फिर से खुद को ट्रेनिंग में झोंकने के लिए प्रेरित किया। हार्दिक ने बताया कि वे रोजाना 6-7 घंटे अभ्यास करते हैं। वे बेंगलुरु स्थित एनसीए में दोपहर 3:30 बजे पहुंचते और रात 12:30 बजे तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। कई बार तो लाइट बंद होने तक भी मैदान पर रहते हैं।
Hardik Pandya Girlfriend Birthday: हाल ही में हार्दिक ने जियोस्टार के कार्यक्रम में कहा की मैंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी क्षमता का केवल 40 प्रतिशत ही इस्तेमाल किया है। मेरी ‘लेडी लक’ माहिका ने मेरी खोई हुई आत्मविश्वास और क्रिकेट के प्रति जुनून वापस दिलाया। बल्लेबाजी हमेशा मेरे दिल के करीब रही और अब मैं इसे पूरी तरह निखारने के लिए समर्पित हूं। इस तरह हार्दिक पांड्या न केवल मैदान पर धमाल मचा रहे हैं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुशहाल और प्रेरित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि माहिका उनके करियर और जीवन में सबसे बड़ी सहारा रही हैं जिन्होंने उन्हें फिर से खेल और जीवन में संतुलन दिया।