Hyderabad News: बच्चा बेचने के रैकेट का भंडाफोड़, सरोगेसी के नाम पर चल रहा था काला खेल, 8 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
हैदराबाद में बच्चा बेचने के रैकेट का भंडाफोड़,‘फर्टिलिटी क्लिनिक’ के मालिक समेत आठ लोग गिरफ्तार

हैदराबाद: Hyderabad News: हैदराबाद में पुलिस ने ‘अवैध’ सरोगेसी (किराये का कोख) और बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह रैकेट तब सामने आया जब एक दंपति को डीएनए परीक्षण के माध्यम से पता चला कि संभवत: सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुआ बच्चा उनका नहीं है और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी डॉ. ए. नम्रता (64) अपने सहयोगियों और एजेंटों के साथ मिलकर कमज़ोर वर्ग की महिलाओं, खासकर गर्भपात कराने की इच्छुक महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी और उन्हें गर्भधारण जारी रखने का पैसे या अन्य प्रलोभन देती थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-उत्तरी क्षेत्र) एस. रश्मि पेरुमल ने बताया कि इन नवजात शिशुओं को सरोगेसी से गर्भधारण किए गए बच्चों के रूप में पेश किया जाता था और संभावित अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि ये बच्चे जैविक रूप से उनके हैं।
पुलिस के अनुसार, उसे एक पीड़ित दंपति से शिकायत मिली थी कि उन्होंने प्रजनन और आईवीएफ परामर्श के लिए अगस्त 2024 में ‘फर्टिलिटी क्लिनिक’ से संपर्क किया था। दोनों पति-पत्नी डॉ. नम्रता से मिले जिन्होंने प्रजनन संबंधी परीक्षण करने के बाद उन्हें सरोगेसी अपनाने की सलाह दी। डीसीपी ने बताया कि दंपति को नमूने लेने के लिए विशाखापत्तनम स्थित क्लिनिक की एक अन्य शाखा में भेजा गया और बताया गया कि ‘सरोगेट (किराये का कोख देने वाली महिला)’ का प्रबंध क्लिनिक द्वारा किया जाएगा और भ्रूण को ‘सरोगेट’ में प्रतिरोपित किया जाएगा। नौ महीनों के दौरान, दंपति ने क्लिनिक को कई भुगतान किए। इस साल जून में शिकायतकर्ता को बताया गया कि सरोगेट महिला ने विशाखापत्तनम में ऑपरेशन के ज़रिए एक लड़के को जन्म दिया है।
पुलिस ने बताया कि क्लिनिक ने प्रक्रियाओं के नाम पर परामर्श शुल्क के रूप में दंपति से 35 लाख रुपये से अधिक की राशि ली। पुलिस ने बताया कि बच्चे को शिकायतकर्ता को उन दस्तावेजों के साथ सौंप दिया गया, जिनमें दिखाया गया था कि बच्चे का पंजीकरण दंपति के बच्चे के तौर पर था। रश्मि ने कहा, ‘‘ बच्चे को सरोगेट मां से पैदा हुआ नहीं दिखाया गया था, जिससे उन्हें संदेह हुआ। बाद में दंपति ने डीएनए परीक्षण कराया, तब पता चला कि बच्चे का डीएनए उनके डीएनए से मेल नहीं खाता।’’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब दंपति ने क्लिनिक से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें कोई भी दस्तावेज देने से मना कर दिया गया और धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। रश्मि ने बताया कि बच्चे को बेचने के आरोप में उसके असली माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार बच्चे को शिशु विहार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Hyderabad: Baby selling racket busted, 8 arrested including owner of fertility clinic
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm