BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Maharashtra News: संकट में मददगार बनेगी ‘तर्जनी अंगुली’, ऐसा इशारा करते ही मिलेगी मदद, इस गांव में की गई शानदार पहल

संकट में मददगार बनेगी ‘तर्जनी अंगुली’, ऐसा इशारा करते ही मिलेगी मदद, ‘Index finger’ will be helpful in times of crisis, you will get help just by making such a …

Maharashtra News: संकट में मददगार बनेगी ‘तर्जनी अंगुली’, ऐसा इशारा करते ही मिलेगी मदद, इस गांव में की गई शानदार पहल
Deepak Sahu
Published: 16 Mar 2025 | 12:24 pmModified: 17 Mar 2025 | 8:10 am

सोलापुर : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पोथरे निलाज गांव में एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें लोग अगर संकट में हों तो सिर्फ अपनी तर्जनी उंगली उठाकर मदद मांग सकते हैं। यह कदम समाज में डर और दबाव को खत्म करने के लिए उठाया गया है, जिससे लोग चुप रहने के बजाय मदद ले सकें। ग्राम सभा ने यह फैसला महिला दिवस के मौके पर लिया। इसके तहत जो भी व्यक्ति परेशान होगा या खतरे में होगा, उसे अपनी तर्जनी उंगली उठानी होगी। यह इशारा दूसरों को बताएगा कि उस व्यक्ति को मदद की जरूरत है। फिर आसपास के लोग उसे तुरंत मदद देने के लिए आएंगे। यह अवधारणा पोथरे निलाज के सरपंच अंकुश शिंदे के दिमाग की उपज है।

Read More : Bhopal Flight Cancel News: समर शेड्यूल से पहले हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन जगहों की उड़ानें अस्थाई रूप से किया रद्द, राजधानी के लिए ये खास फ्लाइट

शिंदे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'यह विचार सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद जिनजादे के साथ चर्चा के दौरान आया, जिन्होंने ग्रामीण महाराष्ट्र में विधवाओं से संबंधित कुछ रीति-रिवाजों को खत्म करने जैसी कई पहल शुरू की हैं।' शिंदे ने कहा कि ग्राम सभा लोगों के बीच इस पहल का प्रचार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा ने राज्य सरकार से एक समर्पित व्हाट्सएप नंबर शुरू करने का भी आग्रह किया है ताकि लोग संकट में फंसे व्यक्ति का स्थान, फोटो और वीडियो साझा कर सके। यह जानकारी वास्तविक समय में संबंधित विभाग को दी जा सकती है जो बदले में स्थानीय पुलिस को सूचित करेगा। इस पहल के बारे में बताते हुए जिनजादे ने कहा कि समाज में विभिन्न कारणों से भय व्याप्त हो गया है, जिनमें से कुछ घरेलू हैं और कुछ असामाजिक तत्वों से संबंधित हैं।

Read More : Jharkhand News: पिता और तीन बच्चों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, प्रदेश के इस जिले से सामने आई दर्दनाक घटना 

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जो अपने घरों या कामकाजी जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं, वे डर के कारण अपनी समस्याओं के बारे में किसी से बात नहीं करते। वे असामाजिक तत्वों के कारण परेशान हो सकते हैं या अगर उन्होंने पैसे उधार लिए हैं और उन्हें चुकता नहीं कर पा रहे हैं, तो उधारी देने वाले साहूकार उन्हें तंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'उंगली उठाने का मतलब होगा कि संबंधित व्यक्ति को मदद की जरूरत है। इसे देखकर अन्य लोग ग्राम सेवक और सरपंच को सूचित कर सकते हैं।'

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह एक अनोखी पहल है, जिसमें अगर कोई व्यक्ति संकट में हो या उसे मदद की जरूरत हो, तो वह अपनी तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) उठाकर आसपास के लोगों से सहायता मांग सकता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: 'Index finger' will be helpful in times of crisis, you will get help just by making such a gesture

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm