India Airstrike On Pakistan LIVE Update: पाक पर स्ट्राइक के बाद डोभाल ने अमेरिकी NSA से की बातचीत, रूस-सऊदी को भी दी जानकारी
पाक पर स्ट्राइक के बाद डोभाल ने अमेरिकी NSA से की बातचीत…India Airstrike On Pakistan LIVE Update: After strike on Pak, Doval spoke to US NSA

India Airstrike On Pakistan LIVE Update | Image Source | IBC24
- पाक पर स्ट्राइक के बाद डोभाल ने अमेरिकी NSA से की बातचीत,
- ऑपरेशन सिंदूर की रूस-सऊदी को भी दी जानकारी,
- सिर्फ आतंकी शिविरों को बनाया गया निशाना- डोभाल
नई दिल्ली: India Airstrike On Pakistan LIVE Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार को करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड एयरस्ट्राइक की। इस जवाबी कार्रवाई को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है। यह हमला रात करीब डेढ़ बजे किया गया और इसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी गढ़ों को निशाना बनाया गया।
Read More: इस्लामी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के संस्थापक के ठिकाने पर हमला
सिर्फ आतंकी शिविरों को बनाया गया निशाना
India Airstrike On Pakistan LIVE Update: भारत सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कार्रवाई पूरी तरह सटीक, संतुलित और गैर-उकसावे वाली थी। इसमें न तो किसी पाकिस्तानी नागरिक को नुकसान पहुंचाया गया और न ही किसी आर्थिक या सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। सिर्फ पहले से पहचाने गए आतंकी शिविरों पर हमला किया गया। हमलों के तुरंत बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर उन्हें इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। साथ ही ब्रिटेन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और रूस को भी इस कार्रवाई के बारे में सूचित किया गया। भारत ने स्पष्ट किया है कि यह कदम आत्मरक्षा और क्षेत्रीय शांति के तहत उठाया गया है।
हमारे पास ठोस सबूत हैं- डोभाल
India Airstrike On Pakistan LIVE Update: NSA डोभाल ने कहा कि भारत के पास पुख्ता प्रमाण हैं कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तान स्थित शिविरों में प्रशिक्षित किए गए थे। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में आतंकियों ने अचानक गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में 26 टूरिस्टों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त चेतावनी दी थी कि इस हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक है। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: India Airstrike On Pakistan LIVE Update: After strike on Pak, Doval spoke to US NSA
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm