Reported By: Anshul Mukati
,Indore News/Image Source: symbolic
इंदौर: Indore News: देशभर में क्रिसमस को लेकर बाजार सज चुके है। 25 दिसम्बर को लेकर तैयारियां जोर- शोर से चल रही है लेकिन क्रिसमस के मौके पर कुछ स्कूलों और आयोजनों में बच्चों को सांता क्लॉज के रूप में तैयार करने को लेकर हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी जारी की है।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्कूल या कार्यक्रम में माता-पिता की अनुमति के बिना बच्चों को सांता क्लॉज या जोकर बनाया गया तो इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Indore News: पोस्ट में संयोजक ने लिखा कि बिना माता-पिता की अनुमति बच्चों को सांता क्लॉज बनाने पर जिम्मेदारों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हिंदू जागरण मंच का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह की गतिविधियाँ केवल माता-पिता की सहमति से ही होनी चाहिए।