Javed Jaffrey Wife Fraud : प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस से शुरू हुई 16.24 करोड़ की ठगी! बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता की पत्नी को ऐसे लगाया चूना, BMC अफसर समेत 6 पर केस

अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार के साथ 16.24 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने कारोबारी निशित पटेल को गिरफ्तार किया है, जबकि BMC के एक सहायक आयुक्त समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Javed Jaffrey Wife Fraud : प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस से शुरू हुई 16.24 करोड़ की ठगी! बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता की पत्नी को ऐसे लगाया चूना, BMC अफसर समेत 6 पर केस

Javed Jaffrey Wife Fraud

Modified Date: May 15, 2026 / 12:31 pm IST
Published Date: May 15, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जावेद जाफरी के परिवार के साथ 16.24 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी हुई।
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी निशित पटेल को गिरफ्तार किया।
  • BMC के असिस्टेंट कमिश्नर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

मुंबई : Javed Jaffrey Wife Fraud बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार के साथ 16.24 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल स्कैम में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कारोबारी निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ठगी में बीएमसी (BMC) के असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल इस ठगी की शुरुआत तब हुई जब जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी को उनके बंगले का प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस मिला। Habiba Jaffrey 16 Crore Scam आरोपियों ने पहले टैक्स सेटलमेंट का भरोसा दिया और फिर उन्हें बांद्रा के एक फर्जी कमर्शियल प्रोजेक्ट में निवेश के लिए फंसा लिया। आरोपियों ने जाफरी परिवार के घर जाकर फर्जी नक्शे और वीडियो दिखाए, जिससे भरोसे में आकर परिवार ने अपने फ्लैट और बंगले बेचकर पैसे लगा दिए। इसके बाद आरोपियों ने घर पर मशीनें लाकर फर्जी तरीके से फिंगरप्रिंट और फोटो लिए और कागजी रजिस्ट्री का नाटक किया।

अलग-अलग कंपनियों के खातों में भेजी गई ठगी की रकम

इस पूरे मामले में जांच में पता चला कि निशित पटेल ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और ठगी गई रकम कई अलग-अलग कंपनियों के खातों में भेजी गई थी। खार पुलिस ने निशित पटेल, महेश पाटिल और अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घोटाले में न केवल नकदी, बल्कि विदेशी मुद्रा और महंगी घड़ियां भी शामिल हैं। फिलहाल कोर्ट ने मुख्य आरोपी निशित को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.