CG Excise Department Transfer. Image Source- IBC24 Archive
रायपुर। CG Excise Department Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर समेत कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही आबकारी मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। लिस्ट में जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य लिपिक के नाम शामिल है।
बता दें कि IBC24 ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में शराब की ओवररेट बिक्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया और जांच शुरू की गई। विभागीय जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में संचालित शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। प्रदेश में शराब की ओवररेट बिक्री के मामले का खुलासा आईबीसी24 की पड़ताल में सामने आया था, जिसके बाद विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है।
देखिए पूरी सूची
इन्हे भी पढ़ें:-