Kedarnath Dham Yatra: चारधाम यात्रा में दिखा अनोखा नजारा, मौसम की चुनौती के बीच बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, सिर्फ इतने दिनों में 12 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Kedarnath Dham Yatra: चारधाम यात्रा में दिखा अनोखा नजारा, मौसम की चुनौती के बीच बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, सिर्फ इतने दिनों में 12 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Kedarnath Dham Yatra: चारधाम यात्रा में दिखा अनोखा नजारा, मौसम की चुनौती के बीच बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, सिर्फ इतने दिनों में 12 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Kedarnath Dham Yatra | Photo Credit: AI

Modified Date: May 14, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: May 14, 2026 1:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 25 दिनों में 12.6 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं
  • श्री केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • सुरक्षा और सुविधा के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और भीड़ नियंत्रण प्रणाली लागू

देहरादून: Kedarnath Dham Yatra मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

Kedarnath Dham Yatra यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज 13 मई तक 12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 5,23,582, बदरीनाथ में 3,24,081, गंगोत्री में 2,05,425 और श्री यमुनोत्री धाम में 2,07,390 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज चारों धामों में 80 हजार 401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 32,423 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि श्री बदरीनाथ धाम में 21,260, श्री यमुनोत्री धाम में 13,403 और श्री गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मुश्किल भरी होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाए जाने से केदारनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। बीते चार वर्षों (वर्ष 2022 से 2025 तक) के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। इनमें 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धाल सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य होने के बाद धाम दिव्य और भव्य रूप में नजर आ रहा है। पैदल यात्रा मार्ग को बेहतर बनाए जाने से श्रद्धालुओं की राह आसान हुई है। सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार ने हरसंभव कदम उठाए हैं। मौसम पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया गया है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।