Khandwa Mutton Parcel News: अगर आप भी बाहर का मटन खाते हैं तो सावधान! पार्सल खोलते ही सामने आया ऐसा नजारा, दो बच्चे पहले ही खा चुके थे खाना
खंडवा के कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल से मंगाए गए मटन पार्सल में कथित तौर पर आधा मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे पहले परिवार के दो बच्चे खाना खा चुके थे। खाद्य विभाग ने होटल से मटन और बिरयानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
Khandwa Mutton Parcel News: Image Source : FILE
- शिकायतकर्ता के अनुसार मटन पार्सल में आधा मरा हुआ चूहा दिखाई दिया।
- परिवार के दो बच्चे पार्सल में चूहा दिखने से पहले खाना खा चुके थे।
- खाद्य विभाग ने होटल से मटन और बिरयानी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं।
खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित ‘बिस्मिल्लाह होटल’ से मंगाए गए मटन पार्सल में आधा मरा हुआ चूहा मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पार्सल खोलने से पहले घर के दो बच्चे वह खाना खा चुके थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने खाद्य विभाग से शिकायत की, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मटन में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया
शिकायतकर्ता इरफान खान के अनुसार, उन्होंने कहारवाड़ी स्थित होटल से ‘मटन कोल्हापुरी’ का पार्सल खरीदा था। घर पहुंचकर जब परिवार ने खाना शुरू किया, तो खाने के बीच में आधा मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। इससे पहले कि वे इसे देखते, दो बच्चे भी वह खाना खा चुके थे। इरफान ने तुरंत मामले का वीडियो बनाया और बच्चों को जांच के लिए अस्पताल ले गए, जहाँ गनीमत रही कि दोनों बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
टीम ने होटल से मटन और बिरयानी लेकर जाँच शुरू की
घटना की सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षक राधेश्याम गोले के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम बिस्मिल्लाह होटल पहुंची। टीम ने होटल से मटन और बिरयानी के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इस घटना के बाद होटल में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।खाद्य निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद होटल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर बन रहे ‘द्विपुष्कर’ और ‘हर्षण’ योग में करें यह एक अचूक साधना, मिलेगा “वाजपेय” यज्ञ का महापुण्य!
- Subsidy Scheme For Fishermen: मछली पालने वाले किसानों को बड़ा तोहफा!… अब इस चीज की खरीदी पर सरकार देगी 70 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ
- Sagar Cyber Fraud News : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, फिर ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गए होश! करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा

Facebook


