BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

SRH vs KKR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स की करारी हार, हैदराबाद ने 110 रनों से दी पटखनी, क्लासेन ने महज इतने ही गेंदों लगाया शतक

कोलकाता नाइट राइडर्स की करारी हार, हैदराबाद ने 110 रनों से दी पटखनी, Kolkata Knight Riders suffer a crushing defeat, Hyderabad beat them by 110 runs

SRH vs KKR Highlights. Image Source- IPL.com

SRH vs KKR Highlights. Image Source- IPL.com

Deepak Sahu
Published: 25 May 2025 | 11:59 pmModified: 26 May 2025 | 12:10 am
HIGHLIGHTS
  1. हेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक, नाबाद 105 रन बनाया
  2. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है दोनों टीमें

नई दिल्ली:  SRH vs KKR Highlights:  हेनरिक क्लासेन के तूफानी शतक के बाद जयदेव उनादकट की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से रौंदकर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी इन दो टीम के बीच हुए मुकाबले को जीतकर सनराइजर्स की टीम 14 मैच में 13 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई। नाइट राइडर्स की टीम 14 मैच में 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

क्लासेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 39 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 105 रन बनाने के अलावा हेड (76 रन, 40 गेंद, छह छक्के, छह चौके) और इशान किशन (29) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे विकेट के लिए समान 83 रन की साझेदारी भी की जिससे सनराइजर्स ने तीन विकेट पर 278 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ और मौजूदा सत्र का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है। हेड ने अभिषेक शर्मा (32) के साथ पहले विकेट के लिए भी 92 रन जोड़े। आईपीएल के इतिहास के चार सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर अब सनराइजर्स के नाम हैं। टीम ने 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पैट कमिंस की टीम ने मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 मार्च को छह विकेट पर 286 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Read More : UP News: जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, मंदाकिनी नदी की सफाई के दौरान हुआ हादसा

SRH vs KKR Highlights:  इसके जवाब में नाइट राइडर्स की टीम उनादकट (24 रन पर तीन विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे (34 रन पर तीन विकेट), ईशान मलिंगा (31 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और 18.4 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे (37), हर्षित राणा (34) और सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण (31) ही 30 रन के आंकड़े को पार कर पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावर प्ले में सुनील नारायण (31) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (15) के विकेट गंवाकर 59 रन बनाए। नारायण को जयदेव उनादकट ने बोल्ड किया। हर्षल पटेल के पारी पांचवें ओवर में रहाणे भाग्यशाली रहे जब पहले तो कमिंस ने उनका कैच टपकाया जबकि अगली गेंद पर वह रन आउट होने से भी बचे। रहाणे हालांकि उनादकट के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर एक्सट्रा कवर पर अभिषेक को आसान कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 13 गेंद में सिर्फ नौ रन बनाने के बाद ईशान मलिंगा की फुलटॉस को डीप मिडविकेट पर अभिनव मनोहर के हाथ में खेला।

बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने आठवें ओवर में रिंकू सिंह (09) और आंद्रे रसेल (00) को लगातार गेंदों पर आउट करके नाइट राइडर्स का स्कोर पांच विकेट पर 70 रन किया। अंगकृष रघुवंशी और मनीष पांडे ने कुछ विकेटों के पतन पर विराम लगाया लेकिन इसके बाद रघुवंशी ने मलिंगा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर नितीश को कैच थमा दिया। उन्होंने 14 रन बनाए। रमनदीप सिंह (13) ने दुबे पर लगातार दो छक्कों के साथ 14वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। हर्षित राणा ने 15वें ओवर में अभिषेक पर दो छक्के और एक चौके से 19 रन बटोरे। नाइट राइडर्स को अंतिम पांच ओवर में 149 रन की दरकार थी और टीम इस लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

पांडे ने 16वें ओवर में मलिंगा पर तीन छक्कों के साथ 21 रन जुटाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वह 18वें ओवर में उनादकट की गेंद पर मनोहर को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 23 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और दो चौके मारे। मलिंगा ने अपनी की गेंद पर हर्षित का कैच लपककर सनराइजर्स को जीत दिलाई। कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद अभिषेक और हेड ने पावर प्ले में 79 रन जोड़कर सनराइजर्स को तूफानी शुरुआत दिलाई। हेड ने दूसरे ओवर में एनरिच नोर्किया पर छक्का जबकि अभिषेक ने दो चौके जड़े। हेड ने अगले ओवर में वैभव अरोड़ा पर दो छक्कों और एक चौके से 19 रन जुटाए। हेड ने हर्षित राणा का स्वागत तीन चौकों के साथ किया और चौथे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। अभिषेक ने नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नारायण पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर डीप मिडविकेट पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। उन्होंने 16 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के मारे। हेड ने आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती पर छक्के के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

Read More : Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती में महाघोटाला! फर्जी तरीके से की गई 547 शिक्षकों की नियुक्ति, लिए गए 100 करोड़ रुपये से अधिक के रिश्वत, कई लोग पहुंचे सलाखों के पीछे 

क्लासेन ने चक्रवर्ती पर छक्के और नारायण पर चौके से शुरुआत की और बीच के ओवरों में रन गति कम नहीं होने दी। उन्होंने 10वें ओवर में चक्रवर्ती पर तीन चौके मारे और टीम का स्कोर एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया। क्लासेन ने आक्रामक रुख बरकरार रखते हुए आंद्रे रसेल पर छक्का जड़ने के बाद राणा की लगातार गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके के साथ सिर्फ 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हेड हालांकि नारायण पर छक्का जड़ने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर रसेल को कैच दे बैठे। क्लासेन ने नारायण पर लगातार दो छक्कों के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। किशन ने भी नोर्किया की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर तेवर दिखाए। क्लासेन ने 17वें ओवर में चक्रवर्ती पर दो छक्के जड़ने के बाद अगले ओवर में रसेल पर भी छक्का और चौका मारा। किशन हालांकि अगले ओवर में अरोड़ा की गेंद पर नोर्किया को कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा।

क्लासेन ने अरोड़ा की गेंद पर दो रन के साथ 37 गेंद में शतक पूरा किया और मौजूदा सत्र में शतक जड़ने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बने। यह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। नाइट राइडर्स की ओर नारायण सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए। नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने अनुशासनहीनता दिखाते हुए 14 वाइड और एक नोबॉल फेंकी। वरुण चक्रवर्ती ने तीन ओवर में 54 जबकि एनरिच नोर्किया ने चार ओवर में 60 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिली।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Kolkata Knight Riders suffer a crushing defeat, Hyderabad beat them by 110 runs

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

01 Oct 2026 | 9:42 pm