Korba Panchayat Chunav 2025 : “मैं गुंडा हूं और..” मतदाताओं के सामने ही ऐसा काम करने लगा जिला पंचायत प्रत्याशी, लोग रह गए हैरान, आप भी देखें वीडियो
जिला पंचायत प्रत्याशी के पति का अजीबोगरीब वोट अपील…Korba Panchayat Chunav 2025: “I am a goon and will remain a goon, my election symbol
- जिला पंचायत प्रत्याशी के पति का अजीबोगरीब वोट अपील
- वायरल वीडियो से बढ़ा चुनावी माहौल का तापमान
- "मैं गुंडा हूँ और गुंडा बनकर रहूंगा, मेरा चुनाव चिन्ह दो पत्ती"
कोरबा : Korba Panchayat Chunav 2025 : कोरबा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक जनता को प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियां अपना रहे हैं। रविवार 23 फरवरी यानि आज कटघोरा और पाली विकासखंड के शेष क्षेत्रों में मतदान हो रहा हैं जिससे चुनावी माहौल काफी गर्म हो गया है।
वायरल वीडियो से बढ़ा चुनावी माहौल का तापमान
Korba Panchayat Chunav 2025 : कटघोरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वोट अपील करने वाला व्यक्ति साफ लहजे में जेल जाने, शराब पीने और राजनीति में जनसेवा करने की बात कह रहा है। वह यह भी कह रहा है कि वह गुंडा है और गुंडा ही बना रहेगा। इस वीडियो ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
विवादित बयान और चुनावी रणनीति
Korba Panchayat Chunav 2025 : यह वीडियो तब सामने आया जब क्षेत्र क्रमांक 5 से जिला पंचायत प्रत्याशी के पति, नरेंद्र साहू, एक सभा में महिलाओं की उपस्थिति में वोट अपील कर रहे थे। उन्होंने खुलेआम कहा, "मैं गुंडा हूँ और गुंडा बनकर रहूंगा।" साथ ही, उन्होंने चुनाव चिन्ह 'दो पत्ती' पर मतदान करने की अपील की। इस तरह के बयानों और वीडियो के वायरल होने से प्रशासन के लिए यह एक खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
वोटर्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया
Korba Panchayat Chunav 2025 : चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्तिगत जीवन से जुड़े विवादित बयान और सार्वजनिक रूप से शराब पीने की बात कहने से लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। उनका यह बयान, "मैं रोज 200 रुपये की शराब पीता हूँ, महीने का 6 हजार की शराब पीता हूँ, उतने का तो राशन भी नहीं आता होगा," जनता के बीच हैरानी और सवालों को जन्म दे रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 23 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Panchayat Chunav 2025: "I am a goon and will remain
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm