Home » Ibc24 Originals » Lashkar's top terrorist killed, Saifullah Khalid was the mastermind of three terrorist incidents in India including the attack on RSS headquarters
Saifullah Khalid killed: मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी, RSS मुख्यालय पर हमले समेत भारत में तीन आतंकी वारदातों का साजिशकर्ता था सैफुल्लाह खालिद
Ads
Saifullah Khalid killed: सैफुल्लाह खालिद ने भारत में तीन बड़े आतंकवादी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था। इनमें रामपुर में 2001 में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, बैंगलोर में 2005 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) पर हमला और नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पर 2006 में हमला शामिल हैं।
इस्लामाबाद: Saifullah Khalid killed, भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद मारा गया है। इसकी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हत्या की खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आपको बता दें कि सैफुल्लाह खालिद ने भारत में तीन बड़े आतंकवादी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था। इनमें रामपुर में 2001 में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, बैंगलोर में 2005 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) पर हमला और नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पर 2006 में हमला शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैफुल्लाह खालिद विनोद कुमार के नकली नाम से नेपाल में कई वर्षों तक रहा। इस नाम से उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवाए थे। उसने एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी भी की थी। माना जाता है कि नेपाल से वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए गतिविधियों का समन्वय करता था, भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
बताया जा रहा है वह हाल ही में अपना ठिकाना बदल लिया था और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली में शिफ्ट हो गया था। वहां, वह लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटे संगठन जमात-उद-दावा के लिए काम करता था। जिसका मुख्य काम आतंकी अभियानों के लिए भर्ती और धन संग्रह करना था। लेकिन अज्ञात हमलावरों ने उसे वहां भी ढूंढ निकाला और हत्या कर दी।
सैफुल्लाह खालिद लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक शीर्ष आतंकवादी था, जिसे भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों का साजिशकर्ता माना जाता है। वह रामपुर (2001), बैंगलोर (2005), और नागपुर (2006) के आतंकी हमलों में मुख्य भूमिका में था।
उसकी हत्या कब और कहाँ हुई?
सैफुल्लाह खालिद की हत्या पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली क्षेत्र में हुई। हत्या की सटीक तारीख और हत्यारों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।
हत्या किसने और क्यों की?
फिलहाल, हत्यारों और हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर अज्ञात हैं और जांच जारी है।
नेपाल में उसने कैसे छुपकर जीवन बिताया?
खालिद ने नेपाल में नकली पहचान "विनोद कुमार" के नाम से कई वर्षों तक जीवन बिताया। उसने फर्जी पहचान पत्र बनवाए और एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी की। वह वहीं से लश्कर-ए-तैयबा के लिए समन्वय, भर्ती और लॉजिस्टिक्स का काम करता था।