Viral Video: राह चलते कॉलेज लड़कियों को ”I Love You Meri Jaan” बोलता था ऑटो चालक, युवक ने पकड़कर लगा दी क्लास

Sexual Harrasment of young college girls:

Viral Video: राह चलते कॉलेज लड़कियों को ”I Love You Meri Jaan” बोलता था ऑटो चालक, युवक ने पकड़कर लगा दी क्लास

Sexual Harrasment of young college girls, image source: Ghar Ke Kalesh

Modified Date: July 24, 2025 / 04:19 pm IST
Published Date: July 24, 2025 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आईलवयू मेरी जान कहकर छेड़ता था ऑटो चालक
  • ऑटो चालक पर मुकदमा दायर
  • सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक ने एक ऑटो चालक को बीच सड़क में ही पकड़कर सबके सामने एक्सपोज किया। बताया जा रहा है कि एक ऑटो चालक, कॉलेज जाने वाली युवा कॉलेज लड़कियों से रास्ते में छेड़छाड़ करता था। जिसके कारण यहां पर लड़कियां काफी परेशान हो गईं थी।

ऑटो चालक ऑटो में ही बैठकर कॉलेज लड़कियों को जोर जोर से चिल्लाकर आईलवयू आईलवयू मेरी जान कहकर छेड़ता था, इसके कारण कभी कभी लड़कियां वापस कॉलेज चली जाती थी तो कभी कोई किसी दूसरे ऑटो में बैठकर चली जाती थी। इस रास्ते पर चलना लड़कियों के लिए काफी मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं ऐसा वीडियो बनाने के बाद यह ऑटो चालक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर देता था।

Sexual Harrasment of young college girls : जिसके बाद एक युवक ने ऑटो चालक की इन हरकतों को अपने मोबाइल में कैद किया और उसके बाद उसकी बीच सड़क में ही क्लास लगा दी। लड़कियों के यौन उत्पीड़न के लिए इस व्यक्ति ने ऑटो चालक पर मुकदमा भी दायर किया है।

read more: Schools Closed: सभी स्कूलों को 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश, इस वजह से स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला 

Gold Silver Price Today: धनरतेरस का एहसास जुलाई में! सोने-चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com