Moto Tag 2 Price: अब सामान खोने का डर बिलकुल खत्म! Motorola का ये नया ट्रैकर 600 दिन तक चलेगा बिना रुके, कीमत महज इतनी!
Moto Tag 2 Price: मोटोरोला ने अपने नए Moto Tag 2 को कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया है। यह डिवाइस UWB ट्रैकिंग और ब्लूट्रूथ चैनल साउंडिंग तकनीक के साथ आता है। जिससे यूजर्स अपने सामान की लोकेशन ज्यादा सटीक और आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
(Moto Tag 2 Price/ Image Credit: Motorola)
- Motorola ने लॉन्च किया नया Moto Tag 2
- 600 दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ का दावा
- UWB और ब्लूटूथ ट्रैकिंग सपोर्ट
Moto Tag 2 Price: मोटोरोला ने इस साल CES 2026 इवेंट में अपने नए स्मार्ट ट्रैकर Moto Tag 2 को पेश किया था। अब कंपनी ने इसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च कर दिया है। यह ट्रैकर दो नए कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर अपनी जरूरी चींजें जैसे बैग, वॉलेट या चाबियां भूल जाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आता है।
Moto Tag 2 की सबसे बड़ी खासियत
Moto Tag 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस एक बार बैटरी लगाने पर 600 दिनों से ज्यादा तक चल सकता है। इसमें स्टैंडर्ड रिप्लेसेबल CR2032 बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह गूगल के Find Hub नेटवर्क के साथ काम करता है। जिससे यूजर्स अपने सामान की लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकता है। इसमें अल्ट्रा-वाइडबैंड यानी UWB ट्रैकिंग और ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है जो लोकेशन ट्रैकिंग को और ज्यादा सटीक बनाता है।
ट्रैकिंग के साथ मिलेगा स्मार्ट कंट्रोल
यह स्मार्ट ट्रैकर सिर्फ सामान खोजने के लिए ही नहीं बल्कि कई दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स इसे अपने एंड्रॉयड फोन से मोटो टैग ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। ऐप में रिंगटोन बदलने, वॉल्यूम सेट करने और बैटरी स्टेटस देखने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रैकर में एक खास बटन भी मिलता है। जिसकी मदद से यूजर अपने पेयर किए गए स्मार्टफोन को खोज सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह डिवाइस रिमोट कैमरा शटर की तरह भी काम करता है। जिससे दूर से फोटो क्लिक करना आसान हो जाता है।
डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स
Moto Tag 2 का डिजाइन काफी छोटा और कॉम्पैक्ट रखा गया है। जिससे इसे बैग, कैमरा गियर, की-रिंग या ट्रैवल बैग के साथ आसानी से लगाया जा सकता है। डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए हैं जो किसी अनजान ट्रैकर के आसपास होने पर यूजर को अलर्ट भेजते हैं। साथ ही लोकेशन शेयरिंग फीचर की मदद से यूजर अपने ट्रैक किए गए सामान की लोकेशन दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
Moto Tag 2 की कीमत और उपलब्धता
Moto Tag 2 की कीमत जर्मनी में EUR 29.99 करीब 3,800 रुपये और यूके में GBP 40 करीब 5,000 रुपये रखी गई है। अमेरिका में इसके चार टैग वाले पैक की कीमत 119.99 डॉलर यानी करीब 12,000 रुपये है। यह डिवाइस पैनटोन अरेबेस्क और पैनटोन लॉरेल ओक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। फिलहाल इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में दूसरे देशों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

Facebook


