BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ की कमाई देखकर मेकर्स भी हैरान! ‘धुरंधर 2’ की बढ़ी टेंशन, गुरुवार के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश!

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी लंबे समय बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस बीच रणवीर सिंह …

(Bhooth Bangla Box Office Collection/ Image Credit: akshaykumar Instagram)

(Bhooth Bangla Box Office Collection/ Image Credit: akshaykumar Instagram)

Chandrakant Dewangan
Published: 15 May 2026 | 2:15 pmModified: 15 May 2026 | 2:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. ‘भूत बंगला’ ने 28वें दिन भी कमाए 1.25 करोड़
  2. कुल कलेक्शन पहुंचा 164.30 करोड़ रुपये
  3. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर हिट

मुंबई: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'भूत बंगला' के जरिए दर्शकों के बीच लौटी है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और चौथे सप्ताह में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

बड़ी फिल्मों के बीच भी कायम है पकड़

Bhoot Bangla की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandar 2 से हो रही है। इसके बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। अब इसके सामने रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji भी आ चुकी है। लेकिन 'भूत बंगला' की रफ्तार अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा।

28वें दिन भी जारी कमाई

Sacnilk के अनुसार फिल्म ने अपने 28वें दिन भी 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 164.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़, तीसरे हफ्ते में 21.85 करोड़ और चौथे हफ्ते में 14.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है जो इसकी लोकप्रियता को दिखाता है।

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सप्ताह कलेक्शन
वीक 1 84.40 करोड़ रुपये
वीक 2 43.75 करोड़ रुपये
वीक 3 21.85 करोड़ रुपये
वीक 4 14.30 करोड़ रुपये
डे 28 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 164.30 करोड़ रुपये

दमदार स्टारकास्ट

Bhoot Bangla में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल, और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक भूतिया बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस दोनों का तड़का लगाया गया है। खासतौर पर राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Bhoot Bangla 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhooth Bangla Box Office Collection: Even the makers of 'Bhoot Bangla' are surprised by its earnings! The tension surrounding 'Dhurandhar 2' has increased, and Thursday's figures will blow your mind!

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm