MP High Court Vacancy 2026: एमपी हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती! 1174 पदों पर सीधी नियुक्ति का सुनहरा मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
MP High Court Vacancy 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालयों में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1,174 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
(MP High Court Vacancy 2026/ Image Credit: ANI News)
- एमपी हाई कोर्ट में 1174 पदों पर भर्ती।
- असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए आवेदन शुरू।
- आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026।
जबलपुर: MP High Court Vacancy 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालयों में असिस्टेंड ग्रेड-3 के 1,174 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन (MP High Court Vacancy 2026) जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजेस तक तय की गई है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और हिंदी टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
किस कैटेगरी में कितने पद?
कुल 1174 पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए पद (MP High Court Vacancy 2026) तय किए गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 314, एससी के 181, एसटी के 236, ओबीसी के 325 और ईडब्ल्यूएस के 118 पद शामिल हैं। भर्ती मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों के प्रतिष्ठानों में की जाएगी। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 19 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कम्प्यूटर की योग्यता भी जरूरी है। उम्मीदवार के पास मान्य CPCT स्कोर कार्ड या कम्प्यूटर एप्लीकेशन से जुड़ी निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा, सरकारी आईटीआई से COPA और BCA, MCA, BE/BTech, MSc, ME/MTech जैसी संबंधित कम्प्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।
आयु और आवेदन शुल्क
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश से बाहर के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। पात्र आरक्षित वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों और कुछ सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। सामान्य और राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 943.40 रुपये है। मध्य प्रदेश के पात्र आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को 743.40 रुपये का शुल्क देना होगा।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी होगी। पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और हर सवाल एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए दो घंटे मिलेंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, गणित, तार्किक तर्क, हिंदी, अंग्रेजी और कम्प्यूटर से सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों का होगा और इसमें करीब 350 शब्द 10 मिनट में टाइप करने होंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court Vacancy 2026) की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा। यहां Recruitment-Result सेक्शन में असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती का लिंक खोलना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखना जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Online Food Delivery: अब जमीन नहीं, आसमान से आएगा आपका खाना! Uber Eats और Zipline की बड़ी डील, बस ऑर्डर करते ही कुछ सेकंड में पहुंचेगा दरवाजे पर
- Home Loan EMI Payment: लोन की EMI वही, लेकिन कर्ज जल्दी होगा खत्म! 20 साल के होम लोन को 12 साल में चुकाने की इस ट्रिक से बच सकते हैं लाखों रुपये
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘डरा हुआ है बहुजन समाज’…अखिलेश पर राजभर का तीखा हमला, बोले- आजम को गृह मंत्री बनाने का सपना छोड़ दें

Facebook


