Tecno Pova 8 Pro Launched: Tecno ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G! Alive Matrix डिस्प्ले समेत तगड़े फीचर्स की भरमार, कीमत जानकर कहेंगे- इतना सस्ता?
Tecno Pova 8 Pro Launched: भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री 21 अगस्त से शुरू होगी।
(Tecno Pova 8 Pro Launched/ Image Credit: Tecno)
- कीमत: ₹49,999 से शुरू।
- बिक्री: 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर।
- बैटरी: 6,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग।
नई दिल्ली: Tecno Pova 8 Pro Launched: टेक्नो ने भारत में अपनी पोवा 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च (Tecno Pova 8 Pro Launched) कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेस रेट डिस्प्ले और खास डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई पेमेंट पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट
पोवा 8 प्रो 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,208 x 2,644 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है और यह 1.07 अरब रंगों को सपोर्ट करती है। फोन में 4nm पर बना MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G615 MC2 GPU और टेक्नो P1 चिप भी मिलती है।
177 मिनी LED वाला खास रियर डिस्प्ले
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका (Tecno Pova 8 Pro Launched) पीछे दिया गया Alive Matrix डिस्प्ले है। इसमें 177 मिनी LED लगाए गए हैं जो नोटिफिकेशन और अलग-अलग गतिविधियों के दौरान लाइट इफेक्ट दिखाते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें 49 से ज्यादा स्थितियों के लिए अलग-अलग ‘ब्रीदिंग लाइट’ इफेक्ट मिलते हैं। फोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है। कंपनी ने दो बड़े OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। गर्मी को नियंत्रित करने के लिए इसमें 5,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी है।
50MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जिसमें OIS का सपोर्ट है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा (Tecno Pova 8 Pro Launched) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
5G कनेक्टिविटी और IP69K रेटिंग
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। इसमें GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo का भी सपोर्ट है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। फोन का वजन करीब 189 ग्राम है और इसे IP69K रेटिंग मिली है। जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- MP High Court Vacancy 2026: एमपी हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती! 1174 पदों पर सीधी नियुक्ति का सुनहरा मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
- Uttarakhand Me Barish Ka Alert: राजधानी समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें मौसम से जुड़ा पूरा अपडेट
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Facebook


