Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ, अब कौन बनेगा बिहार का CM?

Ads

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ, अब कौन बनेगा बिहार का CM?

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 02:06 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 02:10 PM IST

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • “बिहार की सियासत में बड़ा धमाका
  • नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा का नामांकन
  • अमित शाह भी रहे मौजूद

पटना: Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे और उम्मीदवारों के साथ विधानसभा पहुंचे।

नितीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन (Nitish Kumar News)

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी राज्यसभा उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की। गृह मंत्री अमित शाह ने उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। अमित शाह इस दौरान बीजेपी और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल रहे और प्रक्रिया की निगरानी भी की।

नितीश कुमार का बड़ा ऐलान (Nitish Kumar Rajya Sabha)

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने की घोषणा की है। अपने पोस्ट में उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहारवासियों का विश्वास और समर्थन उन्हें मिला है जिससे उन्होंने राज्य की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की। नितीश कुमार ने लिखा कि उनके संसदीय जीवन की प्रारंभिक इच्छा यही थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार हो रहे राज्यसभा चुनाव में वे उम्मीदवार बनना चाहते हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनका विकास और सम्मान के लिए बिहार के साथ संबंध भविष्य में भी मजबूत रहेगा और वे नए बने सरकार को पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार ने किस तारीख को राज्यसभा के लिए नामांकन किया?

A1: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यसभा चुनाव के लिए हाल ही में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया में अमित शाह का क्या योगदान था?

A2: गृह मंत्री अमित शाह उम्मीदवारों से मिले, उनका स्वागत किया और बीजेपी एवं एनडीए के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया की निगरानी की।

एनडीए के अन्य उम्मीदवारों की स्थिति क्या रही?

A3: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी एनडीए उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया पूरी की।