मृत्यु भोज में नहीं परोसा शराब तो पूरे परिवार को मिली सजा, ट्यूबवेल से पानी भरने तक पर लगी बैन, पुलिस ने दी ये हिदायत
मृत्यु भोज में नहीं परोसा शराब तो पूरे परिवार को मिली सजा, Odisha: Tribal family ostracised for not serving liquor at funeral banquet

बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी दंपति और उसके तीन बच्चों को ग्रामीणों ने कथित तौर पर इसलिए बहिष्कृत कर दिया कि परिवार के 67 वर्षीय सदस्य की मृत्यु के बाद, अंतिम संस्कार के भोज में ‘हंडिया’ (चावल से बनी पारंपरिक शराब) नहीं परोसी गई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभिन्न आदिवासी समुदायों में अंतिम संस्कार के भोज में शामिल होने वाले लोगों को 'हंडिया' परोसने की परंपरा है। आरोप है कि ग्रामीण, परिवार के सदस्यों को गांव के तालाबों या ट्यूबवेल से पानी लेने या दुकानों से खाने-पीने की चीजें खरीदने नहीं दे रहे हैं।
मृतक के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, पुलिस की एक टीम उनके गांव गई और ग्रामीणों से दो दिनों के भीतर मामले को सुलझाने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा। सरात पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केसापाड़ा गांव निवासी एवं संथाल समुदाय से आने वाले राम सोरेन की 27 मार्च को मृत्यु हो गई थी। सोरेन के बेटे संग्राम ने परंपरा के मुताबिक एक माह बाद सामुदायिक भोज आयोजित किया। हालांकि, उन्होंने ग्रामीणों को भोज में 'हंडिया' नहीं परोसा, जिसके बाद उन्हें, उनकी पत्नी लच्छा और उनके बच्चों को कथित तौर पर समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। सरात पुलिस थाने में दी गई शिकायत में संग्राम और उनकी पत्नी ने ग्रामीणों पर तालाबों या ट्यूबवेल से पानी लेने और यहां तक कि गांव में किराने की दुकानों से खाने-पीने की चीजें खरीदने से वंचित करने का आरोप लगाया। संग्राम की पत्नी लच्छा सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इतना ही नहीं, ग्रामीण हमसे और मेरे बच्चों से भी बात नहीं करते। ग्रामीण हमें काम भी नहीं देते, जिससे हमारा जीवन दयनीय हो गया है।’’ दंपति की तीन संतान हैं। तेरह साल की बेटी तथा आठ और पांच साल के दो बेटे हैं।
लच्छा ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने उनसे बात की और समुदाय के सामाजिक बहिष्कार के आदेश का उल्लंघन करने के लिए 2,000 रुपये का जुर्माना भरने को कहा। भोज में ‘हंडिया’ परोसने की परंपरा का पालन न करने की वजह के बारे में पूछे जाने पर संग्राम ने कहा, ‘‘मेरे पिता को शराब की लत थी, जिसके कारण उनकी जल्दी मृत्यु हो गई। हमने आदिवासी परिवारों को शराब की लत के कारण बर्बाद होते देखा है। इसलिए, मैंने भोज में हंडिया न परोसने का फैसला किया।’’ संग्राम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अपने परिवार को बहिष्कृत करने के लिए गांव के तीन बुजुर्गों का उल्लेख किया है। संथाल समुदाय के एक पुजारी ने संपर्क करने पर बताया, ‘‘हमारे यहां अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगत व्यक्ति के साथ हंडिया रखने की परंपरा है, लेकिन सामुदायिक भोज में लोगों को हंडिया परोसने का कोई धार्मिक नियम नहीं है। यह सब मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। वे चाहें तो हंडिया परोस सकते हैं, लेकिन उन्हें मजबूर नहीं किया जा सकता।’’ हंडिया आदिवासी समुदायों के बीच लोकप्रिय है, खासकर ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में।
इस बीच, पुलिस थाने के प्रभारी रमाकांत पात्रा के नेतृत्व में एक टीम ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ मामले पर चर्चा की। पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने ग्रामीणों के साथ लंबी चर्चा की और उन्हें बताया कि वे किसी भी कारण से किसी भी परिवार को सामाजिक रूप से बहिष्कृत नहीं कर सकते। पुलिस ने उन्हें मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए दो दिन का समय दिया है।’’ पात्रा ने कहा कि अगर मामले का हल गांव के स्तर पर समुदाय के सदस्यों के बीच नहीं होता है, तो पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ सकती है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Odisha: Tribal family ostracised for not serving liquor at funeral banquet
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm