Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक शेयर बना गिरावट का ‘किंग’, नया ऑल-टाइम लो छूते ही निवेशकों के उड़ गए होश, एक साल में 55% साफ!
Ola Electric Share Price: शुक्रवार 20 फरवरी को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में गिरावट जारी रही। स्टॉक 2% से ज्यादा फिसलकर 26.84 रुपये के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर …

(Ola Electric Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
- शेयर 26.84 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- एक साल में 55% की भारी गिरावट
- स्टोर नेटवर्क 4,000 से घटाकर 550 करने की योजना
नई दिल्ली: Ola Electric Share Price आज 20 फरवरी को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का स्टॉक 2.4% गिरकर 26.84 रुपये के नए ऑल-टाइम लो लेवल पर पहुंच गया। सुबह करीब 9:42 बजे यह लगभग 26.94 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक साल में शेयर करीब 55% टूट चुका है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स लगभग 9% चढ़ा है। केवल पिछले एक महीने में ही शेयर में करीब 16% की गिरावट आ चुकी है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
गिरावट की ये है बड़ी वजह (Share Price Falls)
गिरावट की बड़ी वजह कंपनी की रिटेल रणनीति में बदलाव मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक मार्च तक अपने फिजिकल स्टोर्स की संख्या घटाकर करीब 550 करने की तैयारी में है। पहले कंपनी ने आक्रामक विस्तार करते हुए लगभग 4,000 लोकेशन्स तक नेटवर्क बढ़ाया था। हालांकि हालिया अपडेट में बताया गया कि एक्टिव स्टोर्स पहले ही घटाकर करीब 700 कर दिए गए हैं। यह कदम मांग में सुस्ती और घटती बाजार हिस्सेदारी को देखते हुए उठाया जा रहा है।
बिजनेस मॉडल में बदलाव (Business Model)
कंपनी इस समय अपने कारोबार को फिर से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग में कमी और सर्विस क्वालिटी को बेहतर बनाने की जरूरत के चलते लागत और ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव किए जा रहे हैं। कुछ आउटलेट बंद किए गए हैं और कुछ जगह कर्मचारियों की छंटनी भी हुई है। कंपनी अब तेज विस्तार के बजाय लंबी अवधि की स्थिरता और मुनाफे पर ध्यान देने की रणनीति अपना रही है।
तिमाही नतीजों में कमजोरी (Quarterly Results)
दिसंबर तिमाही में कंपनी को 487 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। हालांकि यह पिछले साल के 564 करोड़ रुपये के घाटे से कम है, लेकिन राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की गई। सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 55% घटकर 470 करोड़ रुपये रह गया। कमजोर नतीजों ने भी शेयर पर दबाव बढ़ाया है।
ब्रोकरेज की नकारात्मक राय (Brokerage Opinion)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने स्टॉक की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Sell' कर दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 55 रुपये से घटाकर 27 रुपये कर दिया गया है। लगातार गिरावट, घटती मांग और रणनीतिक बदलावों के बीच निवेशकों की नजर अब कंपनी की आगे की रणनीति और बाजार में सुधार पर टिकी है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Lenskart Share Price: ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा दांव, टारगेट सुनते ही 3% उछला ये शेयर, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!
- MP Excise Policy 2026-27: प्रदेश में अब नहीं खुलेगी कोई भी नई शराब दुकान, BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें नई आबकारी नीति से क्या-क्या होगा बदलाव
- MP News: कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ा हादसा, पुतला दहन के दौरान आग में जला पुलिसकर्मी, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शेयर 26.84 रुपये के नए ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है और पिछले एक साल में करीब 55% टूट चुका है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ola Electric Share Price: Ola Electric share became the 'king' of decline, investors were stunned as it touched a new all-time low, wiping out 55% in a year!
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm