MP Excise Policy 2026-27: प्रदेश में अब नहीं खुलेगी कोई भी नई शराब दुकान, BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें नई आबकारी नीति से क्या-क्या होगा बदलाव
MP Excise Policy 2026-27: प्रदेश में अब नहीं खुलेगी कोई भी नई शराब दुकान, BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें नई आबकारी नीति से क्या-क्या होगा बदलाव

MP Excise Policy 2026-27
- शराब प्रेमियों के लिए झटका
- अब कोई नई शराब दुकान नहीं खुलेगी
- मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला
भोपाल: MP Excise Policy 2026-27: मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026–27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट बैठक में नीति को पारित किया गया। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कोई नई शराब दुकान नहीं खुलेगी और मौजूदा दुकानों का नवीनीकरण (रिन्यूअल) भी समाप्त कर दिया गया है।
ई‑टेंडर और ई‑ऑक्शन के माध्यम से दुकानों का आवंटन (MP New Excise Policy)
राज्य की सभी 3,553 मदिरा दुकानों का आवंटन अब ई‑टेंडर और ई‑ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। दुकानों को अधिकतम पाँच-पाँच की छोटी समूहों में नीलाम किया जाएगा। आरक्षित मूल्य में 20% की वृद्धि की गई है। जिलों के समूहों को तीन‑चार बैचों में वर्गीकृत किया जाएगा और नीलामी प्रक्रिया तीन‑चार चरणों में पूरी की जाएगी। जालसाजी रोकने के लिए केवल ई‑चालान और ई‑बैंक गारंटी को प्रतिभूति के रूप में मान्यता दी जाएगी।
नर्मदा तट और पवित्र नगरों में प्रतिबंध जारी (MP Liquor Policy 2026)
MP Excise Policy 2026-27: कैबिनेट ने आबकारी नीति से जुड़े कई प्रतिबंधों को यथावत रखा है। नर्मदा नदी के तट से 5 किलोमीटर के दायरे में और पवित्र नगरों में मदिरा दुकानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। किसी भी दुकान के अहाते खुलने की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि नवीन मदिरा दुकानें खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विदेशी मदिरा पर फीस में वृद्धि, ब्रांड मूल्य अनुमोदन में सुधार (MP Liquor Fee Update)
MP Excise Policy 2026-27: विदेशी मदिरा के बॉटलिंग शुल्क में वृद्धि की गई है। स्पिरिट पर फीस 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति प्रूफ लीटर और बीयर पर 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति बल्क लीटर कर दी गई है। अब डिस्लरी अपनी मदिरा की कीमतें सीधे पोर्टल पर अपलोड कर सकती हैं। सिस्टम अन्य राज्यों की दरों से मिलान करके ऑटो‑अप्रूवल प्रदान करेगा, जिससे आबकारी आयुक्त के पास फाइल भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। महुआ मदिरा को अन्य राज्यों में ड्यूटी‑फ्री करने की व्यवस्था की गई है। जनजातीय समूहों द्वारा निर्मित महुआ मदिरा के लिए भी यही सुविधा होगी। इसके बदले अन्य राज्यों की हेरिटेज/स्पेशल मदिरा मध्य प्रदेश में ड्यूटी‑फ्री होगी। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में नई आबकारी नीति का विवरण प्रस्तुत किया। सरकार का दावा है कि नई नीति से पारदर्शिता बढ़ेगी, राजस्व में वृद्धि होगी और जनहित में लिए गए प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे। नीति अगले वित्तीय वर्ष से लागू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नई आबकारी नीति के तहत राज्य में कोई नई शराब दुकान नहीं खुलेगी और मौजूदा दुकानों का रिन्यूअल समाप्त कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Excise Policy 2026-27
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm