ChatGPT Health Feature: सेहत के लिए आया नया डिजिटल डॉक्टर? ChatGPT Health रखेगा आपकी दवाइयों से लेकर रिपोर्ट्स तक का पूरा रिकॉर्ड

ChatGPT Health Feature: OpenAI ने अमेरिका मे सभी यूजर्स के लिए ChatGPT Health सुविधा शुरू कर दी है। इस फीचर की मदद से लोग Apple Health और मेडिकल रिकॉर्ड्स को AI से जोड़ सकेंगे। इसके बाद ChatGPT यूजर्स को उनकी स्वास्थ्य जानकारी के आधार पर व्यक्तिगत हेल्थ सुझाव और बेहतर जानकारी देने में मदद करेगा।

ChatGPT Health Feature: सेहत के लिए आया नया डिजिटल डॉक्टर? ChatGPT Health रखेगा आपकी दवाइयों से लेकर रिपोर्ट्स तक का पूरा रिकॉर्ड

(ChatGPT Health Feature/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 24, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: July 24, 2026 6:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • OpenAI ने ChatGPT Health को अमेरिका में लॉन्च किया।
  • Apple Health और मेडिकल रिकॉर्ड्स कनेक्ट करने की सुविधा।
  • AI आपकी हेल्थ हिस्ट्री और ट्रेंड्स समझने में मदद करेगा।

नई दिल्ली: ChatGPT Health Feature: OpenAI ने अपने हेल्थ केंद्रित AI फीचर ChatGPT Health को अब अमेरिका में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है। कंपनी ने जनवरी में इसे एक खास वर्कस्पेस के रूप में पेश किया था, जहां यूजर्स स्वास्थ्य से जुड़ सवाल पूछ सकते थे। शुरुआत में यह सुविधा सीमित यूजर्स के लिए वेटलिस्ट के जरिए उपलब्ध थी। लेकिन अब अमेरिका में 18 साल या उससे अधिक उम्र के लॉग-इन यूजर्स इसे (ChatGPT Health Feature) वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Apple Health और मेडिकल रिकॉर्ड्स से जुड़ेगा AI

ChatGPT Health का इस्तेमाल सामान्य स्वास्थ्य सवालों के लिए बिना किसी कनेक्शन (ChatGPT Health Feature) के भी किया जा सकता है। लेकिन अगर यूजर्स अपनी सेहत के अनुसार ज्यादा व्यक्तिगत और सटीक जवाब चाहते हैं तो वे Apple Health और कुछ सपोर्टेड मेडिकल रिकॉर्ड्स को AI से जोड़ सकते हैं। OpenAI के अनुसार, यूजर साइडबार या More मेन्यू से ChatGPT Health को एक्सेस कर सकते हैं और ऐप उन्हें रिकॉर्ड कनेक्ट करने की प्रक्रिया समझाएगा।

दवाइयों से लेकर नींद तक की जानकारी समझेगा AI

मेडिकल रिकॉर्ड और हेल्थ ऐप कनेक्ट होने के बाद ChatGPT Health यूजर की दवाइयों, लैब रिपोर्ट्स, डॉक्टर विजिट्स और स्लीप एक्टिविटी जैसी जानकारी को समझने में मदद कर सकता है। यह यूजर के हेल्थ गोल्स और उपलब्ध जानकारी के आधार पर सुझाव देगा। उदाहरण के तौर पर यह डाइट से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाने की सलाह दे सकता है या किसी चोट के हिसाब से गतिविधियों की योजना बनाने में मदद कर सकता है।

डेटा कंट्रोल और हेल्थ मैनेजमेंट की सुविधा

OpenAI का कहना है कि यूजर्स अपनी हेल्थ जानकारी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे। वे अपने डेटा, हेल्थ ट्रेंड्स, सिंक किए गए रिकॉर्ड्स और पुरानी स्वास्थ्य बातचीत को देख सकेंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि ChatGPT का इस्तेमाल लोग लैब रिपोर्ट समझने, डॉक्टर से मिलने की तैयारी करने और स्वस्थ दिनचर्या बनाने के लिए कर रहे हैं।

AI हेल्थ सलाह

OpenAI के मुताबिक, लोग हर हफ्ते ChatGPT से करोड़ों स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछ रहे हैं। कंपनी ने बताया कि उसके नए AI मॉडल (ChatGPT Health Feature) ने हेल्थ से जुड़े कई टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन ChatGPT Health डॉक्टर की जगह लेने के लिए नहीं है बल्कि यह यूजर्स को स्वास्थ्य जानकारी समझने और बेहतर निर्णय लेने में सहायता देने वाला डिजिटल टूल है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।