Pakistan Bomb Blast : चैम्पियन ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, मस्जिद को आतंकवादियों ने बनाया निशाना, 16 से अधिक लोगों की मौत, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
चैम्पियन ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में बम ब्लास्ट…Pakistan Bomb Blast: Bomb blast in Pakistan during Champions Trophy, terrorist targeted

Pakistan Bomb Blast | Image Source | IBC24
- पाकिस्तान में रमजान से पहले मस्जिद में बम ब्लास्ट,
- जुमे की नमाज के समय हुआ आत्मघाती हमला,
- आत्मघाती हमले में 16 की मौत, 20 घायल,
खैबर पख्तूनख्वा : Pakistan Bomb Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रमज़ान से पहले एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ। जुमे की नमाज के दौरान अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे की मस्जिद में बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस आत्मघाती हमले में मौलाना हक्कानी के बेटे हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई।
चैम्पियंस ट्रॉफी के बीच सुरक्षा पर उठे सवाल
Pakistan Bomb Blast : इस हमले के बाद पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पाकिस्तान दौरे को लेकर पहले ही सुरक्षा चिंताएं बनी हुई थीं, और इस हमले ने उन आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।
कैसे हुआ हमला?
Pakistan Bomb Blast : शुक्रवार को नमाज के दौरान जब मस्जिद में भारी भीड़ मौजूद थी, तभी आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तानी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच कर रही हैं। हालांकि, अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का मानना है कि यह हमला किसी चरमपंथी समूह द्वारा किया गया हो सकता है, लेकिन जांच जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह धमाका अखोरा खट्टक के दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे की मस्जिद में हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan Bomb Blast: Bomb blast in Pakistan during Champions Trophy
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm