India Pakistan Ceasefire Live Update: ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं के DGMO की PC शुरू, यहां देखें लाइव
India Pakistan Ceasefire Live Update: ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं के DGMO की PC शुरू, यहां देखें लाइव

India Pakistan Ceasefire Live Update: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की तीनों सेनाओं के DGMO की पीसी शुरू हो चुकी है। डीडीएमओ ने कहा- आप सबको पता है कि पहलगाम अटैक में किस क्रूरता से 26 लोगों को मारा गया था। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर साफ तौर पर आतंकवाद के साजिशककर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करने के लिए किया गया था। हमने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना। यह बहुत बड़ी समस्या में थे। इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया था, क्योंकि उन्हें हमारे एक्शन का डर था। हमने इन ठिकानों की सटीक पहचान की और इनके सबूत वापस लाने की प्रॉसेस भी सुनिश्चित की। सीमा पार 9 ठिकानों पर हमने 100 आतंकवादी मारे। हमने कंधार हाईजैक और पुलवामा अठैक में शामिल तीन बड़े आतंकी चेहरे मार गिराए।'
एयरमार्शल भारती बोले- हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था
डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑफरेशन एयरमार्शल भारती ने कहा, 'पहलगाम हमले के बाद हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था। हमने ध्यान से टारगेट का चयन किया। 9 में से 6 टारगेट एयरकैंप को दिए गए। इनमें बहावलपुर और मुरीदके के टेररिस्ट कैंप भी शामिल थे।'
नई दिल्ली: India Pakistan Ceasefire Live Update:सीजफायर के माहौल के बीच भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा की भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी कार्यों को पूर्ण सटीकता और पेशेवर दक्षता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह ऑपरेशन पूरी तरह से राष्ट्रीय हितों के अनुरूप, सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए हैं। चूंकि यह अभियान अभी भी प्रगति पर है, इसलिए इसके संबंध में समय रहते और अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी। आगे लिखा की IAF ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और असत्यापित जानकारियों का प्रसार करने से बचें। वायुसेना ने कहा है कि वे हर आवश्यक जानकारी अधिकारिक माध्यमों से साझा करेंगे।
India Pakistan Ceasefire Live Update: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के बाद आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। शनिवार को हुए इस समझौते के बाद रक्षा मंत्रालय नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं जिसमें सीमा पर मौजूदा हालातों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही हैं। ब्रीफिंग में यह बताया जा रहा हैं कि फिलहाल नियंत्रण रेखा (LoC) और अन्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कैसी है और क्या पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का पूरी तरह पालन किया जा रहा है या नहीं।
India Pakistan Ceasefire Live Update: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को युद्ध विराम (Ceasefire Agreement) को लेकर हुई ऐतिहासिक सहमति कुछ घंटों भी नहीं टिक सकी। दोनों देशों के बीच शाम 5 बजे सीजफायर समझौता हुआ था, जिसमें तय किया गया था कि सीमा पर किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि नहीं होगी। यह कदम खासतौर पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने तनावपूर्ण हालात को शांत करने के लिए उठाया गया था। लेकिन महज 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर सारी उम्मीदों को तोड़ दिया।सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में छह जोरदार धमाकों की खबर सामने आई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
India Pakistan Ceasefire Live Update: सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में इन धमाकों को सीमा पार से दागे गए हथियारों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बीच जम्मू में नगरोटा स्थित आर्मी बेस के पास संदिग्ध गोलीबारी की घटना घटी है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा की गई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर प्रशासन ने देर रात एडवाइजरी जारी की। सुबह 4:39 बजे डीसी कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया की अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं। घबराएं नहीं, हम आपको बताएंगे कि सामान्य गतिविधियां कब शुरू की जा सकती हैं। शहर में लोगों से घरों में रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
पंजाब | DC अमृतसर ने सुबह 4.39 बजे जारी दिशा-निर्देश में कहा, "अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं। घबराएं नहीं। हम आपको बताएंगे कि हम सामान्य गतिविधियां कब शुरू कर सकते हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
Delhi News: पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह
दिल्ली-
पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह
सरगोधा का एयरफील्ड भी तबाह
कल पाकिस्तान के DGMO से बात हुई
पाकिस्तान के DGMO ने डर कर फोन किया
दोपहर 3.35 पर DGMO से बात हुई
Delhi News: 9 मई की रात को सबसे भीषण मुकाबला हुआ
दिल्ली-
9 मई की रात को सबसे भीषण मुकाबला हुआ
पाकिस्तान के 35 से 40 जवान और अफसर मारे गए : सेना
पाकिस्तान के भेजे गए सारे ड्रोन नाकाम किए
डिफेंस सिस्टम से सारे ड्रोन मार गिराए : सेना
Delhi News: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं के DGMO की PC
दिल्ली-
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं के DGMO की PC
पाकिस्तान ने श्रीनगर से लेकर कच्छ तक ड्रोन भेजे
8 और 9 मई को पाकिस्तान ने भेजे : सेना
पाकिस्तान ने नागरिक विमान को हथियार बनाया
9 और 10 मई को ड्रोन और विमान से घुसपैठ नाकाम: सेना
Jabalpur News: मामूली विवाद में VHP कार्यकर्ता की हत्या
जबलपुर-
मामूली विवाद में VHP कार्यकर्ता की हत्या
2 दोस्तों ने हत्या कर शव को कचरे के ढेर में फेंका
3 दिन से लापता था मृतक अरमान श्रीवास
रांझी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मृतक के परिजनों से साथ दोस्त को तलाशने का कर रहे थे नाटक
Delhi News: ऑपरेशन सिंदूर पर थोड़ी देर में सेना की PC
दिल्ली-
ऑपरेशन सिंदूर पर थोड़ी देर में सेना की PC
भारत की तीनों सेनाओं के DGMO शाम 6:30 करेंगे PC
DGMO ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देंगे
Jabalpur News: पाकिस्तान की कमर तोड़कर सीज़फायर का निर्णय सही-मंत्री राकेश सिंह
जबलपुर- MP के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह का बयान
पाकिस्तान की कमर तोड़कर सीज़फायर का निर्णय सही
युद्ध के उन्माद में देश का नुकसान नहीं किया जा सकता
हम शांतिप्रिय देश लेकिन आतंक को नहीं करेंगे बर्दाश्त
आतंकी घटना को एक्ट ऑफ वार माना जाना हुआ है तय
आइंदा हुई आतंकी घटना तो फिर सेना देगी मुंहतोड़ जवाब
आज सभी देशवासियों को एकजुट रहने की है ज़रूरत
दुनिया मे ना जाए ऐसा सन्देश जिससे हमारी सेना का मनोबल हो कमज़ोर
Indore Credit: हमने इंदौर में अहिल्या माता द्वारा निर्मित बावड़ी का लोकार्पण किया- सीएम यादव
इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हमने इंदौर में अहिल्या माता द्वारा निर्मित बावड़ी का लोकार्पण किया जिसका इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जीर्णोद्धार किया गया और मां अहिल्या की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया… इसके साथ ही गुड़ी पड़वा से गंगा दशमी तक जल गंगा संरक्षण का एक बड़ा अभियान चल रहा है…”
#WATCH | इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हमने इंदौर में अहिल्या माता द्वारा निर्मित बावड़ी का लोकार्पण किया जिसका इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जीर्णोद्धार किया गया और मां अहिल्या की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया… इसके साथ ही गुड़ी पड़वा से गंगा दशमी तक जल… https://t.co/xqdcC0xYja pic.twitter.com/deapWTvaRk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
Gorakhpur News: यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसी विभूति को गोरखपुर ने जन्म दिया-सीएम योगी
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसी विभूति को गोरखपुर ने जन्म दिया… उन्होंने अपनी आत्मकथा में इस बात का और अपने बचपन का उल्लेख किया है… उन्होंने मात्र 60 वर्ष का जीवन पाया और उसी जीवन में वे भारत की आध्यात्मिक धरोहर को लेकर वैश्विक क्षितिज पर छा गए… आज यहां उनका भव्य स्मारक और योग मंदिर बनने को तत्पर है और हम उसका शुभारंभ करने जा रहे हैं…”
#WATCH गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसी विभूति को गोरखपुर ने जन्म दिया… उन्होंने अपनी आत्मकथा में इस बात का और अपने बचपन का उल्लेख किया है… उन्होंने मात्र 60 वर्ष का जीवन पाया और उसी जीवन में वे भारत की… https://t.co/UV1tnzGEIt pic.twitter.com/EhEzZgB6RS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
Raipur News: भीषण गर्मी के बाद फिर बदला मौसम
रायपुर
भीषण गर्मी के बाद फिर बदला मौसम
रायपुर में फिर छाने लगे बादल
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चापा, रायगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना
आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
Raipur News: सीज़फायर और कांग्रेस के विशेष सत्र की मांग पर बोले बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर ब्रेकिंग
सीज़फायर और कांग्रेस के विशेष सत्र की मांग पर बोले बृजमोहन अग्रवाल
सीजफायर को भारत ने अपनी शर्तों पर स्वीकार किया है
भारत कभी युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपनी रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है
कांग्रेस की विशेष सत्र की मांग को लेकर कहा कि इसको आवश्यकता।नहीं, देश की जनता को मोदी पर भरोसा है
अगले सत्र में सभी सदस्यों के सामने सारी बात रखी जा सकती है
Raipur News: युवक कांग्रेस ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
रायपुर ब्रेकिंग
युवक कांग्रेस ने पाकिस्तान का पुतला जलाया ,
आतंकवादियों को संरक्षण देने और सीजफायर का उल्लंघन करने के विरोध में जलाया पुतला ,
नगर निगम मुख्यालय के सामने जलाया पुतला ,
जिला युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन ,
Raipur News: युवक कांग्रेस ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
रायपुर ब्रेकिंग
युवक कांग्रेस ने पाकिस्तान का पुतला जलाया ,
आतंकवादियों को संरक्षण देने और सीजफायर का उल्लंघन करने के विरोध में जलाया पुतला ,
नगर निगम मुख्यालय के सामने जलाया पुतला ,
जिला युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Bijapur News: सुने मकान में लाखों की चोरी
बीजापुर
सुने मकान में लाखों की चोरी
अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
भोपालपटनम थाना इलाके का मामला
Khargone News: तेज हवा के साथ बारिश शुरू
खरगोन
तेज हवा के साथ बारिश शुरू
तापमान में आई गिरावट
लोगों को गर्मी से मिली राहत
Delhi News: 16-17 मई से फिर शुरू हो सकता है IPL
दिल्ली-
16-17 मई से फिर शुरू हो सकता है IPL
भारत-PAK तनाव के चलते हुआ था स्थगित
जल्द हो सकता है नई तारीखों का ऐलान
मैच की जगह जल्द शॉर्टलिस्ट होगी
हैदराबाद में हो सकता है क्वालीफायर मैच
Bhubaneswar News: आज हमने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। हमारे मुख्य अतिथि राज्यपाल थे-मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार में मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कहा, “आज हमने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। हमारे मुख्य अतिथि राज्यपाल थे। पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के दौरान, पाकिस्तान ने हम पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया लेकिन सभी को आसमान में ही नष्ट कर दिया गया। हमारी तकनीक, हमारी रक्षा प्रणाली इतनी मजबूत है कि एक भी ड्रोन या मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा सका… हमारे सशस्त्र बलों को सलाम…”
#WATCH | भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार में मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कहा, “आज हमने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया। हमारे मुख्य अतिथि राज्यपाल थे। पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के दौरान, पाकिस्तान ने हम पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया लेकिन सभी को… pic.twitter.com/a3RTczf2OS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
Damoh News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
दमोह
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
पति-पत्नी की मौत, बेटी की घायल
दमोह-पथरिया हाइवे पर हुआ हादसा
देहात थाना क्षेत्र की घटना
Jabalpur News: भारतीय सेना को सहयोग और शौर्य का सम्मान
जबलपुर- भारतीय सेना को सहयोग और शौर्य का सम्मान
आमदनी की 50% राशि सेना को भेज रहा व्यापारी
दुकान के सामने लाभ का 50% सेना को भेजने का लगाया बैनर
व्यापारी अमित नामदेव ने नेशनल डिफेंस फंड में भेजी राशि।
Mandla News: ज्वेलर्स दुकान में 20 हजार रु कैश चोरी
मंडला-
ज्वेलर्स दुकान में 20 हजार रु कैश चोरी
आरोपियों ने 10 मूर्तियां और मंगलसूत्र भी चुराया
महाराजपुर थाना पुलिस जांच में जुटी
Raipur News: पुलिस अधिकारियों ने रात-रात घर जाकर अभियान चलाया था उसका क्या हुआ ?
रायपुर ब्रेकिंग
बांग्लादेशी को बाहर करने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि
अभी तो अभियान चलाए थे , कितनों को निकाला गया, कितने को आईडेंटिफाई किया गया ? सरकार को ये बताना चाहिए ,
पुलिस अधिकारियों ने रात-रात घर जाकर अभियान चलाया था उसका क्या हुआ ?
उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जहां चुनाव होते हैं वहां पर बांग्लादेशी और पाकिस्तान आ जाते हैं ,
बंगाल में चुनाव आने वाला है इसलिए अब वहां बंगलादेशियों की बात होगी ,
चूंकि बिहार में सरकार इनकी है इसलिए वहां इस तरह की कोई बात नहीं होगी ,
Raipur News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान
रायपुर ब्रेकिंग,
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, कहा –
दोनों सरकार ने सीजफायर का निर्णय लिया है,
लेकिन ये अपमानजनक है कि इसकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ने की,
दोनों सरकार में से कोई घोषणा करते तो यह अलग बात थी,
ट्रंप का निर्देश अपमानजनक है,
1971 में इंदिरा गांधी ने कहा था कोई भी तीसरा देश हस्तक्षेप नहीं करेगा,
मध्यस्थता कोई भी कर सकता है लेकिन ट्रंप पंच बना है,
कांग्रेस पार्टी ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है,
देश जानना चाहता है कि ऐसी परिस्थितियों कैसे बनी,
सरकार के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है युद्ध रुकना चाहिए,
सरकार जो भी कदम उठाए कांग्रेस साथ है,
जो निर्णय लेना है सरकार ले,
Raipur News: रायपुर में 12 घंटे के भीतर दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन को मौत
रायपुर में 12 घंटे के भीतर दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन को मौत
नया रायपुर सेक्टर 17 में एल भीषण सड़क हादसा
हादसे में दीपक सतवानी की मौत 2 घायल
हादसे के बाद कार में लगी आग
घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया
धरसीवा में बस और बाइक में एक्सीडेंट
एक्सीडेंट में 2 की मौत
Ratlam News: बंजली हवाई पट्टी पर बिजनेस जेट्स उतारने कि तैयारी
रतलाम-
बंजली हवाई पट्टी पर बिजनेस जेट्स उतारने कि तैयारी
एयर स्ट्रीप का जायजा लेने पहुंची टेक्नीकल टीम
बंजली हवाई पट्टी का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग,अन्य विभागों को दिया निर्देश
India-Pakistan War: पाकिस्तान पर भड़के बाबा बागेश्वर
छतरपुर
पं. धीरेंद्र शास्त्री का बयान
पाकिस्तान पर भड़के बाबा बागेश्वर
कुत्ते की पूंछ टेढ़ी की टेढ़ी
पाकिस्तान से POK छीनने का यही मौका है
पाकिस्तान हर बार सीजफायर पर करेगा फिर उल्लंघन करेगा
गांव और शहर में समितियां बनाकर सबको ट्रेनिंग लेनी होगी
आने वाले समय में युद्ध हुआ तो हम सब मिलकर लड़ सके
पाकिस्तान की हालत ऐसी जैसे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
राष्ट्र रहेगा तो धर्म रहेगा हम-बाबा बागेश्वर
सबको पहले राष्ट्र के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहिए
Raipur News: नवा रायपुर में फिर नजर आया रफ्तार का कहर
रायपुर…
नवा रायपुर में फिर नजर आया रफ्तार का कहर…
तेज रफ्तार इंडिगो कार खंभे से टकराई…
खंभे से टकराने से कार में लगी आग से कार चालक की जलने से मौके पर मौत 2 युवक घायल….
कार चालक गौतम सतवानी 21 साल निवासी शद्दानी दरबार बोरियाकला की कार में जिंदा जलने से हुई मौत…
कार सवार प्रियांशु सचदेव और अभिराज सिंह को आई गंभीर चोटे…
हादसे का वीडियो आया सामने…
सेक्टर 17 कोटराभाठा में देर रात करीब 2 से 3 बजे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…
मंदिर हसौद थाना इलाके का मामला…
lucknow News: ब्रह्मोस परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
लखनऊ: ब्रह्मोस परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया वर्चुअल उद्घाटन
लखनऊ में बनी है ब्रह्मोस टेस्टिंग फैसिलिटी
सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल है ब्रह्मोस
जमीन, हवा और समंदर से लॉन्च हो सकती है
ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 से 400 किमी
‘आज का दिन शक्ति की आराधना का है’
दुश्मनों पर कहर बरपाती है ब्रह्मोस: राजनाथ
देश चलता रहेगा, काम नहीं रुकेगा: राजनाथ
तय समय में लक्ष्य हासिल करना जरूरी: राजनाथ
रक्षा क्षेत्र में हमने लक्ष्य पूरा किया: राजनाथ सिंह
India Pakistan Ceasefire Live Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल झलक देखी होगी
नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पूछना
आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी
जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते
आतंकवाद की समस्या का समाधान नहीं हो सकता
सभी को पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलकर इस अभियान से जुड़ना होगा
India Pakistan Ceasefire Live Update: कांग्रेस नेता चिदंबरम ने की PM मोदी की युद्ध नीति की तारीफ
कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने कॉलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए गए जवाब को “बुद्धिमत्तापूर्ण और संतुलित” बताया है. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश में बदला लेने की आवाजें तेज थीं, लेकिन सरकार ने सीमित सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुनकर एक बड़ा युद्ध टाल दिया.
India Pakistan Ceasefire Live Update: 2 घंटे चली PM मोदी की अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, एलकेएम में चली अहम बैठक खत्म हो गई है. यह बैठक करीब 2 घंटे तक चली. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे.
India Pakistan Ceasefire Live Update: PM मोदी के साथ रक्षा मंत्री-NSA की अहम बैठक
पाकिस्तान के साथ सीमा पर संघर्ष खत्म होने के बाद PM नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल की बैठक चल रही है. बैठक में CDS अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हुए.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi chairs a meeting at 7, LKM. Defence Minister Rajnath Singh, EAM Dr S Jaishankar, NSA Ajit Doval, CDS, Chiefs of all three services present. pic.twitter.com/amcU1Cjmbu
— ANI (@ANI) May 11, 2025
India Pakistan Ceasefire Live Update: ट्रंप का हस्तक्षेप देश पर हमलाः संजय राउत
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा कि इजराइल और गाजा का युद्ध राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यों नहीं रुकवाया? वह युद्ध अभी भी जारी है. ट्रंप ने भारत पर दबाव डालकर पाकिस्तान के साथ हमारा संघर्ष रोकने की कोशिश की. भारत एक स्वतंत्र देश है, और कोई भी राष्ट्रपति हमारे मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता. यह हमारे देश पर हमला है और यह मोदी सरकार की कमजोरी को दिखाता है.
India Pakistan Ceasefire Live Update: ‘ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी’, वायुसेना का बड़ा बयान
भारतीय वायुसेना (IAF) ने X पर कहा कि वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सौंपे गए टास्क को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. यह ऑपरेशन देश के उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए. चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी. वायुसेना सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें.
The Indian Air Force (IAF) has successfully executed its assigned tasks in Operation Sindoor, with precision and professionalism. Operations were conducted in a deliberate and discreet manner, aligned with National Objectives.
Since the Operations are still ongoing, a detailed…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 11, 2025
Gwalior News: दूल्हा ओर दुल्हन की गाड़ी का चालान
ग्वालियर
दूल्हा ओर दुल्हन की गाड़ी का चालान,
नवदम्पत्ति ने किया था यातायात नियमों का उल्लंघन,
दुल्हन कार के बोनट पर,
दुल्हा कार की छत पर तलवार लहराते आया था नज़र,
एर्टिगा गाड़ी MP07 ZH 0835 का किया गया चालान।
India Pakistan Ceasefire Live Update: ऑपरेशन अभी जारी है -IAF
दिल्ली
वायुसेना का X पर पोस्ट
ऑपरेशन अभी जारी है -IAF
ऑपरेशन पर ब्रीफिंग की जाएगी
ऑपरेशन सिंदूर पर लक्ष्य पूरा हुआ
ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप
Raipur News: सुशासन तिहार में कई अधिकारी- कर्मचारियों पर कार्रवाई
सुशासन तिहार में कई अधिकारी- कर्मचारियों पर कार्रवाई
मंत्री केदार कश्यप ने कहा
छत्तीसगढ़ में 2 माह से सुशासन तिहार चल रहा है
राज्य सरकार समस्याओं का समाधान कर रही है
कांग्रेस सरकार में लोगों की समस्याएं बढ़ी थी
कई अधिकारी-कर्मचारियों की आदत भी वैसी हो गई थी
अब हमारी सरकार में सबको ठीक किया जा रहा है
Delhi News: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का बयान
दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट को लेकर कहा
इस ट्वीट पर भी कई सवाल उठेंगे
क्या हुआ भारत-पाकिस्तान समझ को लेकर
कैसे और क्यों, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई
इसलिए हम आज कोई आलोचना नहीं करेंगे
हम चाहते हैं विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए
सभी राजनीतिक दलों से अपील करना चाहता हूं
जब तक सरकार उन्हें यह आश्वासन नहीं देती
PM मोदी बैठक में मौजूद रहेंगे, तब तक वह बैठक में शामिल न हों
Indore News: सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट
इंदौर : सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट
एयरपोर्ट से रेसीडेंसी कोठी में आयोजित जज गेस्ट हाउस भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा नेताओं और विधायकों ने किया सीएम का स्वागत
Ujjain News: टोल प्लाजा में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद
उज्जैन
टोल प्लाजा में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई -पुलिस
वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही -पुलिस
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
India Pakistan War LIVE Updates: तीनों सेना प्रमुख PM से मिलने पहुंचे
तीनों सेना प्रमुख PM से मिलने पहुंचे
PM आवास पर अहम बैठक
CDS अनिल चौहान PM से मिलने पहुंचे
PM आवास पर NSA अजित डोभाल भी मौजूद
Balodabazar News: तेज रफ्तार कार घर की दीवार से टकराई
बलौदाबाजार
तेज रफ्तार कार घर की दीवार से टकराई
हादसे में 7 लोग घायल, इलाज जारी
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
सभी शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
लवन थाना क्षेत्र के धाराशिव के पास हुई घटना
Indore News: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर कर हत्या
इंदौर : एमजी रोड थाना क्षेत्र के नंदलाल पूरा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर कर हत्या
बाजार में काम करने के बाद दुकान के बाहर सो रहा था व्यक्ति
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हुआ आरोपी
एमजी रोड थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
Raipur News: केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण निषाद ने कहा
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण निषाद ने कहा
महानदी और इंद्रावती विवाद सुलझा लिया जाएगा
राज्यों के बीच जल विवाद का हल हो रहा है
छग-ओडिशा के CM, मंत्री से भी चर्चा हुई है
Surajpur News: पूर्व CMHO समेत 5 कर्मचारियों पर मामला दर्ज
सूरजपुर
पूर्व CMHO समेत 5 कर्मचारियों पर मामला दर्ज
सभी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
83 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का पैसा फर्जी कंपनी को भुगतान का आरोप
कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
Bhopal News: राजधानी के मौसम ने मारी पलटी
भोपाल
राजधानी के मौसम ने मारी पलटी
दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़त
6 दिन बाद 37 डिग्री के ऊपर तापमान
प्री मानसून का टाइम हुआ खत्म
अब राजधानी में उमस के साथ तापमान में होगी बढ़त
आज से 3 दिनों तक बदल छाने के साथ हल्की फुल्की बारिश की संभावना
Raigarh News: हाथी के हमले से 2 महिलाओं की मौत
रायगढ़
हाथी के हमले से 2 महिलाओं की मौत।
घर के बाहर आंगन में सो रही थी महिलाएं।
झुंड से भटके हाथी ने पैरों तले रौंदा।
महिलाओं की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
धर्मजयगढ़ वन मंडल के ग्राम गेमकेला, भादरापारा गांव की घटना।
वन अमला मौके पर पहुंच जांच में जुटा।
Baikunthpur News: बारात लेकर लौट रही कार पेड़ से टकराई
बैकुंठपुर: बारात लेकर लौट रही कार पेड़ से टकराई
हादसे में 1 की मौत , 1 गंभीर घायल का इलाज जारी
भांडी तिराहे पर हुई घटना
India Pakistan War LIVE Updates: भारत पाक में सीजफायर पर ट्रंप का बयान
भारत पाक में सीजफायर पर ट्रंप का बयान
युद्ध विनाश का एक कारण बन सकता है
युद्ध में कई जाने जा सकती थी: ट्रंप
मैं दोनों देशो के व्यापार बढ़ाउंगा: ट्रंप
कश्मीर के मामले में समाधान निकल सकता है
US President Donald Trump posts, “I am very proud of the strong and unwaveringly powerful leadership of India and Pakistan… I am proud that the USA was able to help you arrive at this historic and heroic decision. While not even discussed, I am going to increase trade… pic.twitter.com/SSHkoYcChD
— ANI (@ANI) May 11, 2025
Shivpuri News: पत्नी ने पुलिसकर्मी पति से की हाथापाई
शिवपुरी: पत्नी ने पुलिसकर्मी पति से की हाथापाई
दंपति के बीच जमकर हुआ विवाद
विवाद का वीडियो हुआ वायरल
पुलिसकर्मी का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध
पत्नी ने लगाया पुलिसकर्मी पति पर आरोप
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की घटना
Raipur News: छग निषाद समाज का वार्षिक सम्मेलन आज
छग निषाद समाज का वार्षिक सम्मेलन आज
समाज के सामूहिक विवाह जैसे कई कार्यक्रम होंगे
सम्मलेन में CM विष्णु देव साय होंगे शामिल
India Pakistan War LIVE Updates: 11 बजे रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग
दिल्ली
11 बजे रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग
मौजूदा स्थिति को लेकर होगी ब्रीफिंग
Jabalpur News: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से जुड़ा जबलपुर
जबलपुर- ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से जुड़ा जबलपुर
दुश्मन पर कहर बनकर टूटी GCF में बनी L-70 गन
S-400 के साथ L-70 से भी तबाह किए गए पाकिस्तान के ड्रोन
1 मिनट में 300 राउंड फायर करती है L-70 गन
Morena News: रेत का उत्खनन माफियाओं पर कार्रवाई
मुरैना –
रेत का उत्खनन माफियाओं पर कार्रवाई
अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा
5 किमी पीछा कर ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा
वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
Jabalpur News: HC जज ने लिखी चीफ जस्टिस को चिट्ठी
जबलपुर- HC जज ने लिखी चीफ जस्टिस को चिट्ठी
पत्र लिखकर सरहद पर तैनात करने का किया आग्रह
जस्टिस अनिल वर्मा ने जताई सेना में ड्यूटी की इच्छा
आर्मी ट्रेनिंग ले चुके हैं जस्टिस वर्मा
MP हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ में पदस्थ हैं जस्टिस वर्मा
Indore News: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटने से नवी की छात्रा की हुई मौत
इंदौर : चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटने से नवी की छात्रा की हुई मौत
चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चला रही थी छात्रा
अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की हुई मौत
सांवेर गांव के गढ़ी में बालिका उर्वशी चौधरी के साथ हुई घटना
चंद्रावती गंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का मामला
Gwalior News: जीवाजी विवि में फर्जीवाड़े का मामला,
ग्वालियर
जीवाजी विवि में फर्जीवाड़े का मामला,
कुलगुरु की बर्खास्तगी के बाद कुलसचिव को हटाया,
कुलसचिव अरुण चौहान का शहडोल ट्रांसफर,
विवि में आर्थिक अनिमितताओं पर कॉलेजों की संबद्धता देने में फर्जीवाड़े के लगे थे आरोप।
Bhopal News: घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला
भोपाल
घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला…
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक….
लाठी, डंडों, फरसा और तलवार लेकर घायल युवक के घर में घुसे बदमाश…
थाना अरेरा हिल्स के भीम नगर इलाके का मामला,घटना का सीसीटीवी सामने आया….
Indore News: होलकर स्टेडियम के बाद अब बॉम्बे हॉस्पिटल को मिला बम से उड़ाने का मेल
इंदौर : होलकर स्टेडियम के बाद अब बॉम्बे हॉस्पिटल को मिला बम से उड़ाने का मेल
अस्पताल के डायरेक्टर राहुल पाराशर की शिकायत पर लसुड़िया पुलिस ने किया केस दर्ज
कल होलकर स्टेडियम को मिला था मेल
इमेल आई.डी. divijprabhakaralakshmi@gmail.com से मिला था मेल
मेल भेजने वाले शरारती लोगों की जानकारी निकालने में क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम लगी
Indore News: सामूहिक नकल करवाने वाले दो शिक्षकों सहित तीन को कोर्ट ने दी सजा
इंदौर : 14 साल पहले ब्लैकबोर्ड पर सामूहिक नकल करवाने वाले दो शिक्षकों सहित तीन को कोर्ट ने दी सजा
एक-एक साल की जेल और जुर्माने की इंदौर जिला न्यायालय ने दी सजा
12 मार्च 2011 को लसूड़िया थाने में जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई थी शिकायत
मामले में केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष सहित शिक्षकों के खिलाफ दर्ज किया गया था लसुड़िया थाने में कैस
Indore News: द्वारकापूरी थाना क्षेत्र में हादसा
इंदौर : द्वारकापूरी थाना क्षेत्र में हादसा
मार्बल स्टोन शॉप में काम करने वाले कर्मचारी पर गिरा स्टोन पत्थर
न्यू केशव मार्बल दुकान में स्टोन दबने से कर्मचारी की मौत
कर्मचारी का नाम फ़राज़ बताया जा रहा
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Janjgir News: सिविल सर्जन ऑफिस में लगी आग
जांजगीर: सिविल सर्जन ऑफिस में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया गया काबू
दोनों कमरे में आलमारी में रखे दस्तावेज जले
आग लगने का कारण अज्ञात
Bhopal News: सीएम डॉ मोहन यादव का आज इंदौर दौरा
भोपाल ….
सीएम डॉ मोहन यादव का आज इंदौर दौरा …
इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल …
सुबह 11 बजे रेसीडेंसी कौठी इंदौर पहुंचेंगे ….
जज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन करेंगे…
जिला स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे…
स्वामी विवेकानंदजी मूर्ति स्थापना सिरपुर में भूमिपूजन करेंगे..
जल गंगा संवर्धन अभियान कनाडिया में अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण करेंगे
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मीट , ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर में भाग लेंगे…
तिरंगा यात्रा बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक यात्रा में शामिल होंगे…
शाम 5:40 पर इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे …
उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे…
Raipur News: सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन
सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन
PHQ ने जारी किया सभी SP को पत्र
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिना वैध दस्तावेजों के रहने वालों पर होगी कार्रवाई
छग में अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान की जाएगी
India Pakistan War LIVE Updates: स्टेट साइबर सेल ने जारी की एडवायजरी
भोपाल
भारत-पाक तनाव की खबरों को लेकर स्टेट साइबर सेल ने जारी की एडवायजरी…
भारत-पाक से जुड़े समाचार या अपडेट के लिंक फिशिंग ई मेल, फेक लॉगिन पेज के जरिए हो सकता है साइबर अटैक..
हो सकता है डेटा चोरी, डिवाइस लॉक, बैंक खाते हैक ..
लोगो को अलर्ट रहने की सलाह…
India Pakistan War LIVE Updates: J&K: नगरोटा आर्मी स्टेशन के पास गोलीबारी, एक जवान जख्मी
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को लेकर शनिवार शाम समझौता हुआ था.
इसके तहत दोनों देशों ने सीमा पर सभी सैन्य गतिविधियों को बंद करने पर सहमति जताई थी.
ये समझौता खासतौर से पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बढ़ी सैन्य तनाव को कम करने के लिए किया गया था, लेकिन इस शांति की कोशिश कुछ घंटों ही टिक सकी, और रिपोर्ट के मुताबिक कई भारतीय क्षेत्रों में ड्रोन दागे.
इस बीच जम्मू में नगरोटा आर्मी बेस पर गोलीबारी की घटना सामने आई है.
India Pakistan War LIVE Updates: सीजफायर उल्लंघन पर शशि थरूर ने पाकिस्तान को घेरा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. शशि ने लिखा, ‘उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीं कैसे करूं?’
उसकी फितरत है मुकर जाने की
उसके वादे पे यकीं कैसे करूँ? #ceasefireviolated— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 10, 2025
India Pakistan War LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य रहेगा संचालन, जारी की गई एडवाइजरी
पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है.
यात्रियों को बताया गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य होगा.
दिल्ली हवाई अड्डे के परिचालन ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की। pic.twitter.com/H8990huJ8P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
India Pakistan War LIVE Updates: अमृतसर में किया गया ब्लैकआउट
अमृतसर के डीसी ने सुबह 4.39 बजे जारी दिशा-निर्देश में कहा, “अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं. घबराएं नहीं. हम आपको बताएंगे कि हम सामान्य गतिविधियां कब शुरू कर सकते हैं.”
पंजाब | DC अमृतसर ने सुबह 4.39 बजे जारी दिशा-निर्देश में कहा, “अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं। घबराएं नहीं। हम आपको बताएंगे कि हम सामान्य गतिविधियां कब शुरू कर सकते हैं।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm