BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore Contaminated Water Case: इंदौर दूषित पानी से मौत मामले को लेकर सियासत! PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार से की ये बड़ी मांग, कहा- यह घटना जनता के वोट की हत्या है

इंदौर दूषित पानी से मौत मामले को लेकर सियासत! PCC Chief Jitu Patwari targets government over deaths due to contaminated water in Indore

Indore Contaminated Water Case: इंदौर दूषित पानी से मौत मामले को लेकर सियासत! PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार से की ये बड़ी मांग, कहा- यह घटना जनता के वोट की हत्या है
Deepak Sahu
Published: 04 Jan 2026 | 7:54 pmModified: 05 Jan 2026 | 12:11 am

इंदौर: Indore Contaminated Water Case: कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण लोगों की मौत को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए इस मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। प्रशासन ने शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Indore Contaminated Water Case: प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने गृहनगर इंदौर में पेयजल त्रासदी को लेकर पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जनता ने अपना वोट देकर भाजपा को इंदौर की लोकसभा सीट, सभी नौ विधानसभा सीटों और नगर निगम के चुनाव जितवाए, लेकिन भाजपा की सरकार ने इसके बदले जनता को दूषित पेयजल त्रासदी दी। पटवारी ने देश के सबसे स्वच्छ शहर में पेयजल त्रासदी से 16 लोगों की मौत का दावा करते हुए कहा, ‘‘ये मौतें जनता के उस वोट की हत्या है जो उसने पिछले चुनावों में भाजपा को दिया था।’’

उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल से लोगों की मौत के मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए और इसके आधार पर दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दूषित पेयजल के कारण फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से लोगों की मौत के कारण सुर्खियों में आया भागीरथपुरा इलाका, राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र 'इंदौर-1' में आता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि पेयजल त्रासदी के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव को विजयवर्गीय से फौरन इस्तीफा लेना चाहिए और शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

पटवारी ने चेतावनी दी,‘‘अगर ये मांगें नहीं मानी गईं, तो कांग्रेस 11 जनवरी को शहर में बड़ा आंदोलन करेगी।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस, दूषित पेयजल त्रासदी को लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी। पटवारी ने दावा किया कि भागीरथपुरा के लोग पिछले आठ महीने से शिकायत कर रहे थे कि नगर निगम के नल कनेक्शन से दूषित पानी आ रहा है, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा,‘‘भागीरथपुरा में फिलहाल नगर निगम के टैंकरों के जरिये जो पानी पहुंचाया जा रहा है, लोग उसके भी दूषित होने की शिकायत कर रहे हैं।’’

इन्हें भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: PCC Chief Jitu Patwari targets government over deaths due to contaminated water in Indore

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm