Kharge Statement on PM Modi: ‘प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहना कांग्रेस की राजनीतिक कब्र पर आखिरी कील है’.. जानें किसने बताया बयान को ‘हार की बौखलाहट’..
Mallikarjun Kharge Statement on PM Modi: खड़गे के पीएम मोदी पर बयान से सियासत गरमाई, भाजपा ने इसे आचार संहिता उल्लंघन बताया।
Mallikarjun Kharge Statement on PM Modi || Image- Indian National Congress FILE
- खड़गे के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
- राधिका खेड़ा ने इसे ‘नफरत का नंगा नाच’ बताया।
- भाजपा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।
नई दिल्ली: चुनावी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। पार्टी के नेता खरगे और विपक्षी दल के खिलाफ लगातार बयान देते हुए उनसे माफ़ी की मांग कर रहे है। (Mallikarjun Kharge Statement on PM Modi) इस बीच महिला नेता राधिका खेड़ा ने एआईसीसी प्रमुख के बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राधिका खेड़ा ने इसे ‘नफरत का नंगा नाच’ तक कहा है।
क्या लिखा राधिका खेड़ा ने?
राधिका ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “मर्यादा मर चुकी है, अब सिर्फ नफरत का नंगा नाच है। खड़गे जी का आदरणीय PM श्री नरेंद्र मोदी जी को ‘आतंकवादी’ बोलना कांग्रेस की राजनीतिक कब्र पर आखिरी कील है”
राधिका ने आगे लिखा, “हार के खौफ से बौखलाई हुई, आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली ‘कांग्रेस’ की असली जगह सिर्फ इतिहास का कूड़ेदान है”
मर्यादा मर चुकी है, अब सिर्फ नफरत का नंगा नाच है
खड़गे जी का आदरणीय PM श्री नरेंद्र मोदी जी को ‘आतंकवादी’ बोलना कांग्रेस की राजनीतिक कब्र पर आखिरी कील है
हार के खौफ से बौखलाई हुई,
आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली ‘कांग्रेस’
की असली जगह सिर्फ इतिहास का कूड़ेदान है pic.twitter.com/NI3goentCB— Radhika Khera (@Radhika_Khera) April 21, 2026
भाजपा ने कहा, ये आचार संहिता का उल्लंघन
कांग्रेस पर हमला करने वाले भाजपा नेताओं की कतार काफी लम्बी है। मल्लिकार्जुन बयान से बिफरी भाजपा ने उनके बयान को सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंत्री किरेन रिजुजू ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट और उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और नेता ओम पाठक के हस्ताक्षर वाले एक औपचारिक पत्र में, भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। (Mallikarjun Kharge Statement on PM Modi) भाजपा का आरोप है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे द्वारा दिया गया बयान आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है। रिजिजू ने X पर लिखा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा, जो न केवल अपमानजनक है बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला भी है। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
पार्टी ने कहा कि यह बयान डिजिटल और प्रिंट मीडिया में व्यापक रूप से फैल चुका है और इससे चुनावी माहौल खराब होने का खतरा है। भाजपा का कहना है कि देश के शीर्ष नेता को ‘आतंकवादी’ कहना व्यक्तिगत बदनामी का उदाहरण है और यह मुद्दों पर आधारित राजनीति से भटकाता है। भाजपा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कुछ धाराओं के तहत आपराधिक अपराध हो सकती है। पार्टी ने धारा 175 (झूठा बयान) और धारा 356(1) (मानहानि) का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की भाषा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि खड़गे को सार्वजनिक माफी मांगने और बयान वापस लेने का निर्देश दिया जाए। साथ ही, पार्टी ने सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म से इस “आपत्तिजनक बयान” को हटाने की भी अपील की है।
We have filed a strong complaint against Congress President Shri @kharge ji for his shocking and disgraceful remark calling Hon’ble PM Shri @narendramodi ji a “terrorist.”
This is not just derogatory, it is a dangerous & unprecedented attack on democratic institutions.
A blatant… pic.twitter.com/xtJWCoS79Z— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 21, 2026
गौरतलब है कि, खड़गे ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान अन्नाद्रमुक और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया। (Mallikarjun Kharge Statement on PM Modi) बाद में बयान पर विवाद बढ़ने पर खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री अपने विरोधियों को “आतंकित” करते हैं, न कि वे आतंकवादी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया
द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
चक्करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस
सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा
घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह

Facebook


