Indian Railway New Rules 2026 / Image Source ; FLLE
नई दिल्ली : Indian Railway New Rules 2026 भारतीय रेलवे ने दिव्यांग भाई-बहनों के लिए एक बहुत अच्छी खबर दी है। अब आपको ट्रेन के खास डिब्बे दिव्यांग कोच में सफर करने के लिए रेलवे के चक्कर काटकर अलग से कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार की ओर से जारी UDID कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड) दिखाकर अब आप आराम से सफर कर सकेंगे। 20 अप्रैल 2026 से यह नया नियम लागू कर दिया गया है।
पहले नियम यह था कि आपके पास रेलवे का ही पहचान पत्र होना चाहिए था, लेकिन अब रेलवे ने साफ कर दिया है कि अगर आपके पास वैध UDID कार्ड है, तो आपको असली यात्री माना जाएगा और कोई आपको डिब्बे से नहीं उतार सकेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि अक्सर देखा जाता था कि दिव्यांगों के लिए रिजर्व सीटों पर आम यात्री जबरदस्ती बैठ जाते थे।
अब रेलवे ने इन लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अगर कोई बिना वजह दिव्यांग कोच में बैठा पाया गया, तो रेलवे कानून 1989 के तहत उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उसे जेल भी हो सकती है। इसके साथ ही अब आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम ‘मास्टर लिस्ट’ में पहले से जोड़ सकते हैं, जिससे टिकट बुक करते समय आपको बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-