Raipur Murder Case : फिर खून से लाल हुआ राजधानी का ये इलाका! युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, महज इस बात पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Ads

Raipur Murder Case: फिर खून से लाल हुआ राजधानी का ये इलाका! युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, महज इस बात पर बदमाशों ने उतारा मौत घाट

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 10:48 AM IST

Raipur Murder Case/Image Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
  • विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलद है कि, उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। राजधानी में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आते रहती है, जिसमें कई मामले में घायलों की मौत हो जाती, इसी बीच रायपुर में फिर खूनी वारदात (Raipur Murder Case) को अंजाम दिया गया है, यहां आमासिवनी बस्ती में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

 

इलाके में दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक, पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने मिलकर युवक सुकृत खांडे की बेरहमी से हत्या (Raipur Murder Case) कर दी, युवक की खून से साणे इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें 

रायपुर में युवक की हत्या कहां हुई?

यह घटना रायपुर के बजरंग नगर स्थित सिद्धार्थ चौक में हुई।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई।

कितने आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है?

पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की जांच कौन कर रही है?

विधानसभा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या इलाके में तनाव का माहौल है?

हाँ, घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।