BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CSK vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ ली आईपीएल से विदाई, चेन्नई को इतने विकेट से दी मात, वैभव सूर्यवंशी ने खेली 57 रन शानदार पारी

Rajasthan Royals bid farewell to IPL with a win, defeated Chennai by so many wickets

CSK vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ ली आईपीएल से विदाई, चेन्नई को इतने विकेट से दी मात, वैभव सूर्यवंशी ने खेली 57 रन शानदार पारी
Deepak Sahu
Published: 20 May 2025 | 11:54 pmModified: 21 May 2025 | 12:10 am

नई दिल्ली: CSK vs RR Highlights: वैभव सूर्यवंशी के 33 गेंद में 57 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी मैच में मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को विकेट से हराकर आईपीएल से विदा ली। जीत के लिये 188 रन का लक्ष्य रॉयल्स ने 17 . 1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रॉयल्स अब 13 मैचों में आठ अंक लेकर दस टीमों में नौवें स्थान पर है जबकि चेन्नई 12 मैचों में आठ अंक के साथ आखिरी स्थान पर है और उसे एक पायदान ऊपर आने के लिये अब अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। कोच राहुल द्रविड़ की खोज चौदह वर्ष और 54 दिन के सूर्यवंशी उस समय पांच दिन के थे जब धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। धोनी के प्रशंसकों से भरे अरूण जेटली स्टेडियम पर ऐसी साहसिक पारी खेलकर उन्होंने साबित कर दिया कि बदलाव के दौर से गुजर रहे भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। यही बात चेन्नई के आयुष म्हात्रे के लिये भी कही जा सकती है जिन्होंने खराब शुरूआत से चेन्नई को निकालकर आठ विकेट पर 187 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More : #SarkarOnIBC24: छापों का दौर.. सियासत घनघोर! कहां तक पहुंचेगी शराब घोटाले की जांच की आंच? देखिए ये वीडियो

CSK vs RR Highlights: रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल से आक्रामक शुरूआत मिली लेकिन वह चौथे ओवर में अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 19 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाये। इसके बाद सूर्यवंशी और कप्तान संजू सैमसन ने 59 गेंद में 98 रन की साझेदारी की। इस सत्र में शतक बना चुके सूर्यवंशी ने मैदान के चारों ओर दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाकर अपनी प्रतिभा की झलक एक बार फिर पेश की। दूसरे छोर पर सैमसन ने भी रनगति को तेज बनाये रखा। इन दोनों के क्रीज पर रहते रॉयल्स आसान जीत की ओर बढती दिख रही थी।  अश्विन ने एक ही ओवर में दोनों को पवेलियन भेजकर पासा पलटने की कोशिश की। चौदहवें ओवर में सैमसन (31 गेंद में तीन चौकों , दो छक्कों के साथ 41 रन) को ब्रेविस के हाथों लपकवाने के बाद सूर्यवंशी को रविंद्र जडेजा के हाथों कैप आउट कराके पवेलियन भेजा। इसके बाद हालांकि ध्रुव जुरेल ( 12 गेंद में 31 रन ) और शिमरोन हेटमायेर (पांच गेंद में 12 रन ) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई चेन्नई की शुरूआत एक बार फिर खराब रही और दूसरे ओवर के बाद उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे जब स्कोर बोर्ड पर 12 रन ही टंगे थे।

इसके बाद म्हात्रे (20 गेंद में 43 रन), ब्रेविस (25 गेंद में 42 रन) और शिवम दुबे ( 32 गेंद में 39 रन ) ने उपयोगी पारियां खेली। धोनी 14वें ओवर में बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन 17 गेंद में 16 रन बनाकर आखिरी ओवर में मधवाल का शिकार हुए। रॉयल्स के लिये युधवीर सिंह ने चार ओवर में 47 रन देकर और मधवाल ने 29 रन देकर तीन तीन विकेट लिये। चेन्नई की पारी के दूसरे ओवर में युधवीर की गेंद पर डीप थर्डमैन पर चौका लगाने के बाद डेवोन कोंवे (10) मिडआफ पर रियान पराग को कैच देकर लौटे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नये बल्लेबाज उर्विल पटेल ने मिडआन पर ऊंचा शॉट खेला और क्वेना मफाका ने पीछे की ओर जंप लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपका। दो विकेट 12 रन पर गिरने के बाद चेन्नई ने अनुभवी अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जिन्होंने म्हात्रे के साथ पारी को संभाला।

Read More : #SarkarOnIBC24: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जारी है सियासी रार, इंटेलिजेंस इनपुट के एंगल पर दंगल! आखिर कब तक थमेगी इस पर सियासत? 

म्हात्रे ने तीसरे ओवर में तुषार देशपांडे को दो चौके लगाकर दबाव हटाने का प्रयास किया। वहीं दो विकेट लेने वाले युधवीर का आत्मविश्वास तोड़ते हुए दोनों बल्लेबाजों ने चौथे ओवर में 24 रन निकाले। पहले अश्विन ने शॉर्ट गेंद पर फाइन लेग में चौका जड़ा और अगली गेंद को स्क्वेयर लेग सीमा के पार निकाला। आखिरी दो गेंदों पर म्हात्रे ने छक्का और चौका लगाया। चेन्नई के 50 रन 29 गेंद में पूरे हुए और तीसरे विकेट की अर्धशतकीय साझेदारी में सिर्फ 22 गेंदें लगी। दोनों गेंदबाजों को पिटता देख रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने पांचवें ओवर में मफाका को गेंद सौंपी जिनका स्वागत म्हात्रे ने दो चौकों के साथ किया। अगले ओवर में देशपांडे को नसीहत देते हुए म्हात्रे ने लगातार तीन चौके लगाये लेकिन पांचवीं गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में डीप में लपके गए। मफाका ने आगे की ओर झुककर नीचे जाती गेंद को कुशलता से लपका।

Read More : Jio Finance Share Price: रफ्तार पकड़ रहा जियो फाइनेंस, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो नहीं तो पछताओगे - NSE: JIOFIN, BSE: 543322 

पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 68 रन था। इस सत्र के बेहतरीन युवा बल्लेबाजों में शुमार म्हात्रे ने अश्विन के साथ 56 रन की साझेदारी की जिसमें अश्विन का योगदान 13 रन का था। इसी स्कोर पर अश्विन ने हसरंगा की गेंद पर शिमरोन हेटमायेर को कैच देकर अपना विकेट गंवाया। रविंद्र जडेजा (एक) भी टिक नहीं सके और युधवीर ने अपने तीसरे ओवर में तीसरा विकेट लिया। जडेजा ने मिडविकेट पर ध्रुव जुरेल को कैच थमाया। ब्रेविस ने दसवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये रियान पराग को छक्का लगाकर चेन्नई के सौ रन पूरे किये। ब्रेविस 14वें ओवर में आकाश मधवाल की गेंद पर बोल्ड हो गए जिसके बाद धोनी मैदान पर उतरे। ब्रेविस ने 25 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाये। धोनी ने 16वें ओवर में पराग को स्ट्रेट छक्का लगाकर दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया। यह टी20 क्रिकेट में धोनी का 350वां छक्का था। दुबे (32 गेंद में 39 रन) आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मधवाल का शिकार बने जिनका कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका। मधवाल ने इसी ओवर में धोनी को भी रवाना करके चेन्नई की 200 रन तक पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया और अपने आईपीएल सीजन का समापन किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rajasthan Royals bid farewell to IPL with a win, defeated Chennai by so many wickets

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

01 Oct 2026 | 9:42 pm