Reported By: Ranjan Dave
,Raipur Weather Update / Image Source : IBC24 / FILE
जोधपुर : Rajasthan Weather Update राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
आईएमडी (IMD) के अनुसार, इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को देखने को मिलेगा। बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की भी प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से चूरू, बीकानेर, गंगानगर और जायल में ‘तूफानी’ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। बीकानेर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस मावठ के असर से आगामी 2-3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में पुनः बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-