Rajasthan Weather Update : अचानक बदला मौसम का मिजाज! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई संभागों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

Rajasthan Weather Update : अचानक बदला मौसम का मिजाज! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

Raipur Weather Update / Image Source : IBC24 / FILE


Reported By: Ranjan Dave,
Modified Date: February 17, 2026 / 10:54 pm IST
Published Date: February 17, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला।
  • कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी।
  • 2–4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना।

जोधपुर : Rajasthan Weather Update राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन ज़िलों में ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी (IMD) के अनुसार, इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को देखने को मिलेगा। बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की भी प्रबल संभावना है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने विशेष रूप से चूरू, बीकानेर, गंगानगर और जायल में ‘तूफानी’ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। बीकानेर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस मावठ के असर से आगामी 2-3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में पुनः बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

इन्हें  भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.