Roop Narayan Sinha Passes Away : ‘वो हमारे मार्गदर्शक थे…’ ,दिग्गज नेता के निधन पर भावुक हुए सीएम साय ,कई बड़े नेताओं की आँखें नम

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई नेताओं ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Roop Narayan Sinha Passes Away : ‘वो हमारे मार्गदर्शक थे…’ ,दिग्गज नेता के निधन पर भावुक हुए सीएम साय ,कई बड़े नेताओं की आँखें नम

Roop Narayan Sinha Passes Away / Image Source : x

Modified Date: May 27, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: May 27, 2026 1:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का 68 वर्ष की उम्र में निधन।
  • भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

रायपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रूपनारायण सिन्हा का 68 वर्ष की उम्र में मंगलवार को प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री कबीर नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके साथ ही सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और बड़े नेताओं ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति: सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन बीजेपी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा, “वो हम जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे। उनका व्यक्तित्व विशाल और जनसंपर्क व्यापक था।”

हम सबके लिए मार्गदर्शके की भूमिका निभाते रहे

वहीं मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “हमारे जिले के वह संगठन मंत्री रहे थे। एक कुशल संगठन कर्ता का जाना पार्टी के लिए भारी क्षति है।”इसके साथ ही मंत्री राम विचार नेताम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उनका जीवन तपस्वी साधु और योगी का था। वह हम सबके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे।”

कैसे हुआ निधन ?

बताया जा रहा है कि रूपनारायण सिन्हा भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सिन्हा इस अभियान के प्रभारी भी थे। इसी दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.