(SBI Service Down Today/ Image Credit: AI-generated)
SBI Service Down Today: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए रविवार 6 सितंबर को जरूरी जानकारी सामने आई है। दरअसल, तकनीकी समस्या के कारण बैंक की कुछ डिजिटल सेवाएं (SBI Service Down Today) रूक-रुककर प्रभावित हो रही है। बैंक के अनुसार, ग्राहकों को UPI, IMPS और YONO के इस्तेमाल में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर ऑनलाइन पेमेंट और पैसे ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है। बैंक ने बताया कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने जुटी हुई है।
SBI ने सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को इस (SBI Service Down Today) परेशानी की जानकारी दी। बैंक के अनुसार, सेवाओं में आ रही दिक्कत को दूर करने का काम तेजी से चल रहा है और इन्हें 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य करने की उम्मीद जताई थी। बैंक ने ग्राहकों से इस दौरान धैर्य रखने की अपील की थी। अगर UPI, IMPS या YONO से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो रहा है तो बार-बार कोशिश करने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है।
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में परेशानी के बीच SBI ने ग्राहकों को वैकल्पिक सुविधाओं का इस्तेमाल करने को कहा है। तत्काल छोटे भुगतान के लिए ग्राहक UPI Lite का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी को नकदी की जरूरत है तो ATM से पैसे निकाले जा सकते हैं। बैंक ने साफ किया है कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास जारी हैं।
बैंक ने सेवा में आई रुकावट के लिए ग्राहकों (SBI Service Down Today) से खेद जताया है। SBI ने कहा कि UPI, IMPS और YONO जैसी सेवाओं को सामान्य करने के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। ऐसे में ग्राहकों को घबराने के बजाय कुछ समय इंतजार करना चाहिए। जरूरी भुगतान के लिए उपलब्ध वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है।
Due to technical issue, some of our UPI, IMPS and YONO services are intermittently impacted.
The services shall be normal by 12:30 Hrs on 06.09.2026.
Meanwhile, customers are advised to use our UPI Lite & ATM services.
We regret the inconvenience and thank you for your…
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 6, 2026
इस बीच SBI को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। बैंक चालू वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इनमें क्लर्क और अधिकारी स्तर के पद शामिल होंगे। इसके अलावा बैंक करीब 250 नई शाखाएं खोलने की योजना पर भी काम कर रहा है। SBI के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी के मुताबिक, इन नियुक्तियों से बैंक की सेवाओं और नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी।