Share Market Today: आज शेयर बाजार में मचेगा हड़कंप? गिफ्ट निफ्टी ने दिए नरमी के संकेत, फिर भी ये चुनिंदा स्टॉक्स दे सकते हैं ताबड़तोड़ रिटर्न!
Share Market Today: आज शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई और भू-राजनीतिक तनाव से निवेशकों की चिंता बढ़ …

(Share Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- GIFT निफ्टी लाल: बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत।
- रेमंड: ₹214.71 करोड़ जुटाने की तैयारी।
- बायोकॉन: करीब 1% हिस्सेदारी बिक सकती है।
नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) की शुरुआत नरमी के साथ होने की संभावना है। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.20% टूटकर 23,666 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। साथ ही भू-राजनीतिक तनाव और ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स का रूझान अभी कमजोर है। डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायल लो बनने के बाद ही डाउनट्रेंड में बदलाव के संकेत मिलेंगे।
रेमंड, बायोकॉन और लक्ष्मी ऑर्गेनिक में हलचल
रेमंड के बोर्ड ने मिनर्वा वेंचर्स फंड को 33.29 लाख कन्वर्टिबल वारंट जारी करने की मंजूरी दे दी है। 645 रुपये प्रति वारंट के हिसाब से कंपनी करीब 214.71 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं, बायोकॉन में ट्रू नॉर्थ की कंपनी एक्टिव पाइन करीब 1% हिस्सेदारी (Share Market Today) बेच सकती है। डील का संभावित आकार 638.4 करोड़ रुपये है और फ्लोर प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के MD & CEO राजन वेंकटेश ने इस्तीफा दिया है जो 13 नवंबर से प्रभावी होगा। उनकी जगह हर्षवर्धन गोयनका को नया MD & CEO बनाया गया है।
सैनोफी, इनोविजन और एनवायरो इंफ्रा पर खबरें
सैनोफी इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही रद्द करने की कंपनी की याचिका खारिज कर दी। दूसरी ओर इनोविजन को 243.6 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है, जिसमें मध्य प्रदेश के कई टोल प्लाजा पर यूजर फीस संग्रह से जुड़ा काम शामिल है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स की सब्सिडियरी सुयोग ऊर्जा को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी से महाराष्ट्र के परली में 180 MW NTPC विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए 189.99 करोड़ रुपये का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
शिपिंग और टेक कंपनियों पर भी नजर
Moschip Technologies को वायव्य लैब्स के प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़े (Share Market Today) विवाद में 15 सितंबर से पहले 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करने का निर्देश मिला है। Shadowfax में TPG समर्थित न्यूवेस्ट एशिया फंड IV ने 80 लाख शेयर बेचे हैं। वहीं, Great Eastern Shipping ने लगभग 81,609 DWT क्षमता वाला 2019 में निर्मित कामसारमैक्स ड्राई बल्क कैरियर खरीदने का करार किया है। जहाज के Q3 FY27 में बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मौसम, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश! घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट
- Tahsildar Suspension Order Released: राज्य के 5 तहसीलदार निलंबित.. भाजपा सरकार ने 13 अफसरों को थमाया 'कारण बताओ नोटिस'.. क्या CM की नाराजगी पड़ गई भारी? जानें वजह
- Swine Flu Case Gwalior: इस जिले में फिर बढ़ा खतरनाक बीमारी का खतरा, एक ही दिन में सामने आए 3 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: GIFT निफ्टी लाल निशान में होने के कारण बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Share Market Today: Will the stock market witness a major shake-up today? GIFT Nifty signals a softening trend, yet these select stocks could deliver stellar returns!
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm