Shikhar Dhawan Wedding News : कौन हैं शिखर धवन की नई दुल्हन सोफी शाइन? आयरलैंड से है खास कनेक्शन, देखें शादी की पहली झलक

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan ने 21 फरवरी 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की। इस खुशखबरी की पुष्टि युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर की।

Shikhar Dhawan Wedding News : कौन हैं शिखर धवन की नई दुल्हन सोफी शाइन? आयरलैंड से है खास कनेक्शन, देखें शादी की पहली झलक

Shikhar Dhawan Wedding News / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: February 21, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: February 21, 2026 11:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिखर धवन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की।
  • सोफी शाइन आयरलैंड की कॉर्पोरेट प्रोफेशनल और 'नदर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन' की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।
  • धवन ने 2023 में अपनी पहली शादी से तलाक लिया था

एंटरटेनमेंट डेस्क : shikhar Dhawan News  पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शनिवार, 21 फरवरी 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी रचाई। इस खास मौके की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया के जरिए की। Shikhar Dhawan Wedding Video चहल ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, “आज मेरे यार की शादी है,” जिसमें वह ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल है वाइफ

धवन की नई जीवनसाथी सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं और एक सफल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली है और वर्तमान में वह अबू धाबी में ‘नदर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन’ में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे ‘शिखर धवन फाउंडेशन’ की हेड भी हैं। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी और उन्हें पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान साथ देखा गया था।

2023 में हुआ था तलाक

इससे पहले शिखर धवन की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा जोरावर है। Yuzvendra Chahal Instagram,  11 साल तक चले इस रिश्ते के बाद अक्टूबर 2023 में दिल्ली की एक अदालत ने उनके तलाक को आधिकारिक मंजूरी दे दी थी। 250 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले शिखर धवन ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। क्रिकेट की दुनिया में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन अब सोफी शाइन के साथ अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.