Crime News: खाना नहीं बनाई तो कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, सिर पर डंडे से किया ताबड़तोड़ वार, अब हवालात में कटेंगी रातें
खाना नहीं बनाई तो कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, सिर पर डंडे से किया ताबड़तोड़ वार, Son killed his mother because she did not cook food, attacked her …

Crime News. Image Credit: IBC24 File
मुंबई: Crime News: महाराष्ट्र के धुले जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके लिए खाना बनाने के लिए नहीं उठने पर अपनी मां की हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 24 मई की रात को थालनेर क्षेत्र के वाथोडे गांव में घटी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 65 वर्षीय टीपाबाई पवारा ने अपने बेटे अवलेश के लिए मछली बनायी और अपनी झुग्गी में सोने चली गयी। मछली की गंध से आकर्षित होकर एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और भोजन को बर्बाद कर दिया।
Crime News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवलेश देर रात घर आया और उसे खाना खाने लायक नहीं लगा। शराब के नशे में धुत बेटे ने टीपाबाई से कहा कि वह उठकर उसके लिए ताजा खाना बनाए। अधिकारी ने अपनी जांच का हवाला देते हुए बताया कि जब टीपाबाई ने कोई जवाब नहीं दिया तो नशे में धुत्त उसके बेटे ने गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडा दे मारा। रविवार की सुबह अवलेश की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी मां बेसुध पड़ी है। उसने अपने रिश्तेदारों को बुलाया तो वे भागकर उनके घर पहुंचे और देखा कि बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने अवलेश को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि बेटे के खिलाफ थलनेर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Son killed his mother because she did not cook food, attacked her repeatedly on the head with a stick
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm