Starlink Mobile Service: आने वाली है एलन मस्क की Starlink मोबाइल सर्विस, इस खबर से टेलीकॉम कंपनियों की उड़ी नींद!

Starlink Mobile Service: स्टारलिंक अब इंटरनेट सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी 2027 के अंत तक मोबाइल सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से मोबाइल कनेक्टिविटी देने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। जिससे टेलीकॉम क्षेत्र में बदलाव आने की उम्मीद है।

Starlink Mobile Service: आने वाली है एलन मस्क की Starlink मोबाइल सर्विस, इस खबर से टेलीकॉम कंपनियों की उड़ी नींद!

(Starlink Mobile Service/ Image Credit: Facebook)

Modified Date: August 7, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: August 7, 2026 5:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एलन मस्क की SpaceX अब मोबाइल सर्विस की तैयारी में है।
  • Starlink सैटेलाइट इंटरनेट से आगे बढ़कर टेलीकॉम क्षेत्र में कदम रखेगी।
  • नई सर्विस से T-Mobile, Verizon और AT&T को चुनौती मिल सकती है।

Starlink Mobile Service: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX अब सैटेलाइट इंटरनेट के बाद मोबाइल सर्विस (Starlink Mobile Service) की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही है। SpaceX की Starlink सर्विस 2027 के अंत तक मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी के इस ऐलान के बाद अमेरिका की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे T-Mobile, Verizon और AT&T के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इससे संकेत मिलता है कि Starlink की एंट्री टेलीकॉम बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Starlink बनेगी मोबाइल नेटवर्क की नई खिलाड़ी

SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल ने बताया कि कंपनी सिर्फ सैटेलाइट क्षमता तक सीमित नहीं रहना चाहती। Starlink अब टेरेस्ट्रियल सिस्टम और जरूरी हार्डवेयर विकसित करने पर काम कर रही है जिससे वह मोबाइल सेवा (Starlink Mobile Service) भी दे सके। अभी तक Starlink का इस्तेमाल मुख्य रूप से उन इलाकों में किया जाता है। जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। नई योजना के बाद कंपनी सीधे मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर के रूप में काम करने की तैयारी कर रही है।

SpaceX की नजर 600 अरब डॉलर के बाजार पर

Starlink की नजर अमेरिका के करीब 600 अरब डॉलर के सेलुलर बाजार पर है। कंपनी का मानना है कि सैटेलाइट तकनीक की मदद से दूर-दराज इलाकों और नेटवर्क डेड जोन को खत्म किया जा सकता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों में भी यह सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक SpaceX इसके लिए वायरलेस स्पेक्ट्रम लाइसेंस का इस्तेमाल करेगी, जिसे कंपनी ने अरबों डॉलर में खरीदा है।

मोबाइल सर्विस के लिए खास तकनीक

SpaceX अपनी नई मोबाइल सेवा के लिए (Starlink Mobile Service) मौजूदा Starlink इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। कंपनी Starlink ब्रॉडबैंड डिश में सेलुलर बेस स्टेशन जोड़ने पर काम कर सकती है। इससे उसे बड़े पैमाने पर नए टावर लगाने की जरूरत कम पड़ेगी। हालांकि, पूरे देश में मजबूत वायरलेस नेटवर्क तैयार करने में समय लग सकता है क्योंकि मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों ने दशकों में अपना नेटवर्क बनाया है।

T-Mobile, Verizon और AT&T के सामने नई चुनौती

अमेरिका के टेलीकॉम बाजार में अभी T-Mobile, Verizon और AT&T का दबदबा है। इन तीनों कंपनियों के पास करीब 95 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। Starlink की नई योजना के बाद ये कंपनियां संभावित प्रतिस्पर्धा का सामना कर सकती हैं। हालांकि, T-Mobile और Starlink के बीच पहले से साझेदारी है जिसके तहत नेटवर्क से बाहर जाने पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाती है। अब Starlink मोबाइल सर्विस के साथ टेलीकॉम क्षेत्र में एक नए मुकाबले की शुरुआत हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।