Rajiv bhawan funding case: प्रदेश के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को ED ने दफ्तर में सात घंटे तक बैठाया, धरने पर बैठे कांग्रेसी

ED on Rajiv bhawan funding case; ED ने आज सुकमा और कोटा में बने राजीव भवन के फंडिंग की जानकारी के लिए कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू को बुलाया तो इसको लेकर एक बार फिर से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया ।

Rajiv bhawan funding case: प्रदेश के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को ED ने दफ्तर में सात घंटे तक बैठाया, धरने पर बैठे कांग्रेसी

ED on rajeev bharwan funding case, image source: ibc24

Modified Date: February 27, 2025 / 07:48 pm IST
Published Date: February 27, 2025 7:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मलकीत सिंह गैंदू ED के सवालों का जवाब देने उसके दफ्तर पहुंचे
  • ED की कार्रवाई के विरोध में ED दफ्तर के सामने नारेबाजी

रायपुर: ED on Rajiv bhawan funding case, नगरीय निकाय चुनाव निपटते ही ED छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से एक्शन में आ गई है । ED ने आज सुकमा और कोटा में बने राजीव भवन के फंडिंग की जानकारी के लिए कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू को बुलाया तो इसको लेकर एक बार फिर से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया ।

आपको बता दें कि 2 दिन पहले ED ने राजीव भवन में दबिश देकर सुकमा और कोंटा में बने राजीव भवन की फंडिंग और अन्य जानकारी के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी को ED के दफ्तर तलब किया । आज प्रदेश के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ED के सवालों का जवाब देने उसके दफ्तर पहुंचे । जहां उन्हें 7 घंटे से अधिक समय तक बैठाकर रखा गया । कांग्रेस ने ED की इस कार्रवाई के विरोध में ED दफ्तर के सामने नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए ।

read more: Amit Shah Visit Chitrakoot: नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर अमित शाह का बयान, कहा- ‘नानाजी का विरोध करने का साहस किसी में नहीं’ 

ED on Rajiv bhawan funding case, इधर इस पर सियासी बयान बाजी भी शुरू हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि ध्यान भटकाने ED कार्यवाही कर रही है । ED, IT का काम कांग्रेस को बदनाम करना है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो ED BJP कार्यालयों में जाकर दिखाए । पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने BJP विधायकों को कहा कि मेरे पास 5 दिन के लिए तोता रहेगा तो सबको अंदर कर दूंगा ।

इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आखिर ED से इतना डर क्यों रही है?अगर कांग्रेस को लगता है कि कुछ नहीं किए तो डरें मत। ED तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही होगी ।

read more: VIP Security Big Review: भाजपा के 32 नेताओं की सुरक्षा एक झटके में ख़त्म.. गृह मंत्रालय के इस फैसले से मचा हड़कंप, सामने आई ये वजह

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज के कांग्रेस हार की जवाबदारी केवल मेरी नहीं कहने पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि PCC चीफ के साथ साथ भूपेश बघेल पर भी प्रश्न उठना चाहिए। सभी माल-पानी अभी भूपेश बघेल के पास ही है। कांग्रेस के लोग सारा माल समुद्र पार और नीचे रखे हुए हैं। बहुत सारे तहखाने की चाबी भूपेश बघेल के पास ही है।

ED on rajeev bharwan funding case, आबकारी घोटाले को लेकर जिस तरह से ED एक्टिव नजर आ रही है, उसे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कांग्रेस के और बड़े नेताओं पर शिकंजा कस सकता है। इस बात की आशंका से कांग्रेसी ED और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com