Tamil Nadu auto driver MLA Vijay Dhamu: ऑटो वाले प्रत्याशी के आगे फेल हुए बड़े-बड़े धुरंधर, पहली बार चुनाव लड़े और बन गए विधायक, इस पूर्व मंत्री को हराकर सबको चौंकाया

Ads

Tamil Nadu auto driver MLA Vijay Dhamu: ऑटो वाले प्रत्याशी के आगे फेल हुए बड़े-बड़े धुरंधर, पहली बार चुनाव लड़े और बन गए विधायक, इस पूर्व मंत्री को हराकर सबको चौंकाया

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 06:39 PM IST

Tamil Nadu auto driver MLA Vijay Dhamu/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ऑटो चालक विजय धामु ने पहली बार चुनाव जीतकर इतिहास रचा
  • पूर्व मंत्री डी. जयकुमार सहित दिग्गज नेताओं को हराया
  • TVK के लिए यह जीत जनता के भरोसे और नई राजनीति का संकेत

चेन्नई:Tamil Nadu auto driver MLA Vijay Dhamu तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों सबको चौंका दिया है। नॉर्थ चेन्नई की रॉयपुरम सीट पर एक्टर विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार और पेशे से ऑटो ड्राइवर विजय धामु ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हराकर सबको हैरान कर दिया है।

विजय धामू (Tamil Nadu auto driver MLA Vijay Dhamu) को 59,091 वोट मिले और उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को 14,249 वोटों के अंतर से हराया है। धामु ने AIADMK के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार को हरा दिया है। साथ ही, उन्होंने DMK के उम्मीदवार सुबैर खान जो कि पूर्व मंत्री रहमान खान के पुत्र है, उनको भी पीछे छोड़ दिया। रॉयपुरम के लोगों ने इस बार अपने बीच रहने वाले एक आम आदमी को अपना नेता चुना है।

आम आदमी बनाम खास चेहरा

विजय धामु (Tamil Nadu auto driver MLA Vijay Dhamu) अपनी मेहनत से घर चलाने वाले एक साधारण इंसान हैं। उनकी जीत ने यह दिखा दिया है कि जब जनता मन बना ले, तो सत्ता के बड़े-बड़े दिग्गज भी चुनाव में हार जाते है। थलापति विजय की पार्टी TVK के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक ऑटो ड्राइवर को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारना और फिर उसे जिता ले जाना, पार्टी की रणनीति और जनता के बीच भरोसा और लोकप्रियता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें

विजय धामु कौन हैं?

विजय धामु एक ऑटो चालक हैं, जिन्होंने TVK पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक पद हासिल किया।

उन्होंने किन नेताओं को हराया?

उन्होंने AIADMK के वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार और DMK उम्मीदवार सुबैर खान को हराया।

यह चुनाव परिणाम क्यों खास है?

क्योंकि एक आम आदमी ने बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के बड़े नेताओं को हराया।

TVK पार्टी किसकी है?

TVK पार्टी अभिनेता थलापति विजय द्वारा स्थापित की गई है।

विजय धामु की जीत का क्या संदेश है?

यह जीत दिखाती है कि जनता अब जमीनी और ईमानदार उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही है।