Gwalior Dever Bhabhi Call Recording :
ग्वालियर : Gwalior Dever Bhabhi Call Recording : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी देवर के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने और मोहल्ले में उसे सार्वजनिक किए जाने के बाद, महिला ने बदनामी के सदमे में आकर चूहामार दवा खा ली। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मोतीझील इलाके की है, जहां रहने वाली ममता की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। Devar Bhabhi Ka News मृतका के पति रामहेत यादव का आरोप है कि देवरानी जूली ने ममता की देवर सुरेंद्र यादव के साथ हुई बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद साजिश के तहत घर के बाहर बड़ा स्पीकर रखकर उस रिकॉर्डिंग को तेज आवाज में बजा दिया गया और उसका वीडियो बनाकर रिश्तेदारों व मोहल्ले में वायरल कर दिया गया।
इस सार्वजनिक बदनामी और प्रताड़ना से बेहद आहत होकर ममता ने 17 अगस्त को ज़हर खा लिया। पति ने अपने छोटे भाई विनोद, उसकी पत्नी जूली, रेखा यादव और सुरेंद्र पर ब्लैकमेलिंग और साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें