Shivaji Majhi Passes Away Odisha || Image- ARGUS News File
भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व लांजीगढ़ विधायक शिवाजी माझी का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने गृह क्षेत्र कालाहांडी जिले के डनरिगुड़ा में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 55 वर्ष थी। (Shivaji Majhi Passes Away Odisha) उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में समर्थक व स्थानीय लोग शोक में डूब गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शिवाजी माझी जमीनी स्तर के नेता के रूप में पहचान रखते थे। उन्होंने सरपंच के तौर पर राजनीतिक सफर शुरू किया और कुछ ही समय में विधायक बने। वे खासतौर पर आदिवासी अधिकारों और लांजीगढ़ क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाते रहे। शिवाजी माझी ने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लांजीगढ़ से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) का दामन थाम लिया। वे कालाहांडी जिले में गठित विशेष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिषद के पहले अध्यक्ष भी बने थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (Shivaji Majhi Passes Away Odisha) विपक्ष के नेता ने भी शिवाजी माझी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Former Lanjigarh MLA Shivaji Majhi Passes Away at 55https://t.co/owkqf4mEc6
— Argus News (@ArgusNews_in) August 19, 2026
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त